Homeबुन्देलखण्ड दस्तकअखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यकारिणी विधिवत हुई गठित,व्यापारी देश की...

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यकारिणी विधिवत हुई गठित,व्यापारी देश की रीढ़ की हड्डी,सबसे अधिक टैक्स अदा करने वाले व्यापारियों का ही जीएसटी विभाग करता है उत्पीड़न : केदार भारद्वाज

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यकारिणी विधिवत हुई गठित,व्यापारी देश की रीढ़ की हड्डी,सबसे अधिक टैक्स अदा करने वाले व्यापारियों का ही जीएसटी विभाग करता है उत्पीड़न : केदार भारद्वाज

उरई(जालौन) उद्दालक ऋषि की नगरी उरई में आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल संदीप बंसल गुट के तत्वाधान में एक प्रेस वार्ता का आयोजन राजपाल रिसॉर्ट जेल रोड उरई से किया गया।कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यापारी नेता प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल ओर प्रदेश अध्यक्ष महिला बिंग श्री मती अनीता जायसवाल उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध गल्ला व्यवसायी केदार भारद्वाज ने की मुख्य अतिथियों ने सर्वप्रथम भारत माता ओर दानवीर भामाशाह जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुरुवात की प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी देश की रीढ़ की हड्डी है उनके बिना सरकार नहीं चल सकती उन्होंने कहा कि सैनिकों की तरह व्यापारियों को भी सम्मान मिलना चाहिए। महिला बिंग की प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि आज की महिलाएं आत्मनिर्भर हो चुकी हे वो भी आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर व्यापार कर रही है उनको भी हर जगह मान सम्मान मिलना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे केदार भारद्वाज ने कहा कि व्यापारी ही सबसे ज्यादा टैक्स सरकार को देता हैं लेकिन आज भी जी एस टी विभाग द्वारा व्यापारियों को परेशान किया जा रहा हे इस पर सरकार को सोचना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने सर्वप्रथम प्रदेश पदाधिकारियों के नामो की घोषणा की गई प्रदेश पदाधिकारियों में जनपद जालौन से अरूण त्रिपाठी को प्रदेश मंत्री ओर श्री मती प्रीति बंसल जी को प्रदेश उपाध्यक्ष महिला बिंग बनाया गया उसके बाद व्यापारियों के लिए सदैव समर्पित उनके समस्याओं के निदान के लिए हमेशा खड़े रहने वाले संतोष गुप्ता को जनपद जालौन का जिलाध्यक्ष बनाया गया चौधरी बृजेंद्र अग्रवाल कोंच, केदार भारद्वाज, महेंद्र सेठ, गिरीश पालीवाल, अनिल बाबू लुहारी, प्रमोद मित्तल एट, नरेंद्र तिवारी कालपी, रामबाबू कौशल, राकेश अग्रवाल, राघवेंद्र कनकने को जिला संरक्षक बनाया गया।
तत्पश्चात शेष जिला पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई जिसमें संजीव सिपोलिया और प्रदीप द्विवेदी को जिला महामंत्री बनाया गया बबलू दुबे और श्री मती रंजना अग्रवाल को जिला महामंत्री संगठन बनाया गया। प्रभंजन गर्ग कोंच और बलवीर सोनी को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। बंटू गुर्जर, संजीव गर्ग कोंच, प्रवीण सिंघल कोंच, गोपाल दुबे ईंटो, पवन अग्रवाल जालौन, देवांश अग्रवाल जालौन, राजकुमार अग्रवाल, केशव शरण गुप्ता एट, बलवीर जादौन, कृष्ण गोपाल गुप्ता मदारीपुर,एवं धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। रोहित अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया। प्रवीण ईंटोदिया को जिला प्रवक्ता बनाया गया। सुधीर पांडेय को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया। लवकुश त्रिपाठी ईंटो को जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। कुमारी मंजू रानी वर्मा को विधिक सलाहकार प्रमुख बनाया गया। प्रदीप यादव नटराज को जिला कार्यालय प्रभारी बनाया गया। महेश अरोरा, प्रेम कुमार गुप्ता जालौन, उत्तम सिंह राजावत,अंकित त्रिपाठी, उदय करण प्रजापति, मनोज पोरवाल, मोहन रावलानी, जगदीश सोनी, विजय गुप्ता, आशीष गुप्ता, शिवरतन कुशवाहा, विवेक शुक्ला, राहुल मिश्रा, प्रदीप शिवहरे को जिला मंत्री बनाया गया जिला महिला बिंग से श्री मती निशा राजपूत को जिलाध्यक्ष बनाया गया। श्री मती शांति गुप्ता को जिला महामंत्री महिला बिंग बनाया गया। श्री मती सोनिया अग्रवाल, श्री मती संगीता पाठक, श्री मती संध्या शिवहरे, श्री मती मंजू राजपूत को जिला उपाध्यक्ष महिला बिंग बनाया गया।श्री मती रोहनी अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष महिला बिंग बनाया गया श्री मती दक्षा गुप्ता को जिला प्रवक्ता महिला बिंग बनाया गया श्री मती मंजू रावत को जिला मीडिया प्रभारी महिला बिंग बनाया गया श्री मती चंचल मिश्रा श्री मती रागनी अग्रवाल श्री मती गंगा राणा श्री मती गोरा गुप्ता श्री मती पूजा गुप्ता श्री मती आरती यादव श्री मती सोनम व्यास श्री मती मीनू ठाकुर श्री मती सीमा गुप्ता एवं श्री मती मोहिनी भाटिया को जिला मंत्री महिला बिंग बनाया गया।जनपद के नगरों से उरई से कार्यवाहक नगर अध्यक्ष उमेश शर्मा , कोंच से नगर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल एट से नगर अध्यक्ष अनिल अग्रवाल कालपी से नगर अध्यक्ष राकेश पुरवार कदौरा से नगर अध्यक्ष राम जी शिवहरे ईंटो से नगर अध्यक्ष अमित सोनी मदारीपुर से नगर अध्यक्ष दिलीप शिवहरे रामपुरा से नगर अध्यक्ष अमित पुरवार जगम्मनपुर से नगर अध्यक्ष संदीप गुप्ता गोहन से नगर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार सिरसाकालर से नगर अध्यक्ष महेश त्रिपाठी एवं पिरोना से नगर अध्यक्ष रविन्द्र सिरोठिया को बनाया गया। उरई नगर से धर्मेंद्र शर्मा, रमेश यादव, विशाल कनकने को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया। निलय गुप्ता को नगर कोषाध्यक्ष बनाया गया। देवेंद्र यादव को नगर मंत्री बनाया गया, जिला युवा टीम से गौरव राठौर ,अमित तिवारी सतीश राजपाल , उत्कर्ष गुप्ता कार्यवाहक के रूप में कार्य करेंगे। अनमोल अग्रवाल को उरई युवा नगर अध्यक्ष बनाया गया।विभिन्न ट्रेड्स का गठन किया गया जिसमे विवेक बुधौलिया को गिट्टी गुम्मा ट्रांसपोर्ट एसोशिएशन का अध्यक्ष बनाया गया। संजय विजपुरिया को केटर्स हलवाई एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया। सुरेश माली को फ्लॉवर डेकोरेशन एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर जनपद से आए विभिन्न नगरों के सम्मानित व्यापारीगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular