अधिक से अधिक मतदान कर बढ़ाएं गांव का मतदान प्रतिशत
– डीएम ने चौपाल लगाकर लोगों को किया जागरूक
मऊ, चित्रकूट: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने रविवार को विकासखण्ड मऊ की ग्राम पंचायत टिकरा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चैपाल लगाकर लोगों को आगामी 27 फरवरी को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने लोगों से कहा कि पिछले चुनाव में आपके गांव का मतदान प्रतिशत 30.25 प्रतिशत था, जो निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि आप अपने मताधिकार को समझे। सरकार द्वारा वोटिंग मशीन कन्याकुमारी एवं बेंगलुरु से मंगाई है। बूथ लेवल ऑफीसरो से कहा कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है और वह 21 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं, उनके नाम अवश्य मतदाता सूची में जुड़वा दें। उन्होंने कहा कि 27 फरवरी 2022 को मतदान सुबह 7 बजे से सायं काल 6 बजे तक संपन्न होगा। कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों के द्वारा आप लोगों को मतदाता पहचान पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा मतदान के लिए और विकल्प भी दिए गए हैं जिसमें आप लोग अधिक से अधिक अपने अपने बूथों पर पहुंचकर अधिक से अधिक इस लोकतंत्र के महापवर् पर भाग लेकर मतदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग सेकंड डोज नहीं लगाए हैं वह वैक्सीनेशन करा लें।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि विधानसभा सामान्य निवार्चन 2022 के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगर मतदान करने से पहले आप अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के बारे में जानना चाहते हैं, तो अब यह काम काफी आसान है। निवार्चन आयोग ने मोबाइल ऐप नो योर कैंडिडेट लांच किया है। इसकी मदद से घर बैठे प्रत्याशियों के बारे में सारी जानकारी ले सकते हैं। इसी प्रकार सी विजिल एप भी लागू है। जो आदशर् आचार संहिता का उल्लंघन करता है, तो उसकी जानकारी दें। उड़नदस्ता टीम सम्बंधित के खिलाफ कायर्वाही करेगी। इसके अलावा 1950 टोल फ्री नंबर भी लागू है जिस पर भी आप शिकायत कर सकते हैं। यह नंबर 24 घंटे सक्रिय है। उन्होंने कहा कि आप लोग आने वाले विधानसभा चुनाव 27 फरवरी को अधिक से अधिक अपने मत का प्रयोग करें। इस अवसर पर तहसीलदार मऊ एस के मणि, खंड विकास अधिकारी मऊ यशवंत मौर्य, स्वीप क्वाडिर्नेर डाॅ एस कुरील, एडीओ पंचायत सन्तोष त्रिपाठी, बीएलओ वृजेश सिंह ग्राम प्रधान रामाश्रय व ग्रामीण लखन सिंह, चरन सिंह सहित संबंधित अधिकारी, बूथ लेवल ऑफिसर एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
इसी प्रकार जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद कर्वी के वार्ड नंबर- 11 जगदीश गंज कर्वी में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया तथा चैपाल लगाकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी सदर पूजा यादव, नायब तहसीलदार कर्वी आर एन त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी रामअचल कुरील, एस आई नगर पालिका परिषद के के शुक्ला, सभासद अनिता सोनी, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन शिवा कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, बूथ लेवल ऑफिसर एवं आमजन मौजूद रहे।