अपैक्स कंप्यूटर कोचिंग रामपुरा में धूम-धाम से मनाया गया 75 वॉ स्वतंत्रता दिवस

रविवार को सुबह जे०ड़ी०सी में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।

रामपुरा ( जालौन) कोचिंग का ध्वजारोहण ओमप्रकाश तिवारी के द्वारा किया जिसमें उन्होंने ने बच्चो को बताया भारत में स्वतंत्रता दिवस एक राष्ट्रीय त्योहार की तरह मनाया जाता है। इस दिन राजपथ पर और विविधता में एकता, अखंडता का संदेश, सैन्य ताकत दिखाती कई झांकियों का भी प्रदर्शन किया जाता है।
स्वतंत्रता दिवस का यह दिन हमें याद दिलाता है कि कैसे हमारे स्वतंत्रता सैनानियों ने अहिंसा और बिना किसी भेदभाव के सिद्धांतों के आधार पर स्वतंत्रता हासिल की।
यही वजह है कि इस त्योहार को महान उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाता है।यह दिन राष्ट्रीय गर्व का दिन है। यह हमें हमारे संविधान की विभिन्न मूल्यों की भी याद दिलाता है, जो भारत के सभी जाति और वर्ग के लोगों को एक दूसरे को जोड़े रखता है। आपको बता दें कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।
आजादी मिलने और संविधान लागू होने के इतने बरसों बाद भी आज भारत अपराध, भ्रष्टाचार, हिंसा, नक्सलवाद, आतंकवाद, गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा जैसी समस्याओं से लड़ रहा है। हम सभी को एक होकर इन समस्याओं को खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए।
भारत को जब तक इस समस्याओं से बाहर नहीं निकालते तब तक इन स्वतंत्रता सेनानियों का सपना पूरा नहीं होगा। एकजुट होकर प्रयास करने से श्रेष्ठ और विकसित भारत का निर्माण होगा।ध्वजारोहण में सत्यनारायण त्रिपाठी, एवरन सिंह संचालक,वीरेंद्र कुमार सचिव, राजेन्द्र कुमार सिंह सचिव, महेंद्र प्रताप सिंह सचिव, मीनेन्द्र कुमार सचिव, रामासरे पाठक, नीरज कुशवाहा बैंक केशियर, विवेक आंनद सहयोगी,ओमप्रकाश तिवारी, ऋषि सिंह राजावत, कोचिंग संचालक पुष्पेंद्र सिंह राजावत,सौरभ कुमार के साथ लगभग कोचिंग के पचास छात्र एवं छात्राये मौजूद रहे।