ईद व नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने निकाला पैदल मार्च,दिलाया सुरक्षा का एहसास।।

रामपुरा (जालौन) रामपुरा नगर में ईद व नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार बैस ने पुलिस बल के साथ शांति व्यवस्था हेतु गुरुवार को पैदल मार्च किया। पुलिस बल ने आम जनता से शांति व्यवस्था बनाए रखने व पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

पैदल मार्च थाना परिसर से शुरू होकर कस्बे में होली मोड़ ,सराफा बाजार ,सब्जी मंडी से होते हुए कस्बे के मुख्य मार्गों पर किया गया। उन्होंने इस दौरान पुलिस का सहयोग करने को कहा। पुलिस ने आम जनता से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस का सहयोग करने व निर्भीक होकर अपना कार्य करने की सलाह दी। साथ ही लोगों को शांति बनाए रखने के लिए कहा। इस दौरान थाना प्रभारी राजीव कुमार बैस,उपनिरीक्षक संत किशोर शुक्ला,उपनिरीक्षक महादेव के साथ महिला व पुरुष स्टाफ पैदल मार्च मे मौजूद रहे।