- एक तरफ पौधारोपण, दूसरी ओर लकड़ी की कटाई जारी।।

रामपुरा:- सरकार द्वारा प्रत्येक ब्लॉक व सरकारी विभाग में लाखों नये पौधों का रोपण कार्य किया गया। विकास खण्ड रामपुरा में एक लाख चौबीस हजार पांच सौ बीस पौधों को लगाने का लक्ष्य दिया गया था। जिसके सापेक्ष 124730 नये पौधों का रोपण कार्य किया गया।
एक तरफ सरकार पौधरोपण करने के लिए पहल कर रही हैं। वही दूसरी ओर लकड़ी की कटान पर अंकुश नहीं लग पा रहा हैं। ऐसा ही नजारा विकास खण्ड रामपुरा के परिसर में लगा कटी हुई लकड़ियों को ढ़ेर से लगाया जा सकता हैं। जानकारी करने पर ये पता नहीं लगाया जा सका कि ये पेड़ लकड़ी किसकी हैं और कहा से आई। जिस प्रकार पौधरोपण को लेकर सरकार व प्रशासन गंभीर है। ठीक उसी प्रकार जंगल से हारे भरे पेड़ो की कटान पर भी अंकुश लगाया जाना चाहिए। जिससे पर्यावरण संरक्षण की परिभाषा सार्थक हो सके।
इस सम्बंध में विकास खण्ड अधिकारी वेदप्रकाश द्विवेदी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि इस विषय मे जानकारी नहीं है, लेकिन तत्काल प्रभाव से इसकी जानकारी ली जायेगी व कार्यवाही की जायेगी।