Homeबुन्देलखण्ड दस्तकख्यातिलब्ध पत्रकार वीरेन्द्र सिंह सेंगर को वरिष्ठ राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जबकि संजय...

ख्यातिलब्ध पत्रकार वीरेन्द्र सिंह सेंगर को वरिष्ठ राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जबकि संजय सिंह को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

ख्यातिलब्ध पत्रकार वीरेन्द्र सिंह सेंगर को वरिष्ठ राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जबकि संजय सिंह को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पंचनद – धाम जालौन। निरंतर मीडिया अधिकार मंच भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर की कड़ी मेहनत धीरे धीरे रंग ला रही है और लगातार संगठन का काँरवा बढ़ रहा है, बताते चलें कि मीडिया अधिकार मंच भारत के संस्थापक /अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर लगातार पत्रकारों सहित समस्त समाज क्षेत्र हित में निरंतर प्रयासरत रहते हुये कार्य करते आ रहे हैं।

बताते चलें कि इसी क्रम में 11 दिसम्बर 2024 को सतेन्द्र सेंगर “संस्थापक/ अध्यक्ष ” मीडिया अधिकार मंच भारत ने रात्रि करीब 12:15 बजे केंद्रीय प्रभारी व प्रबंधक श्याम सुन्दर के द्वारा श्री संजय सिंह सरदार जी (प्रधान सम्पादक सत्यागृह भारत टीवी) को मीडिया अधिकार मंच भारत का प्रदेश अध्यक्ष नई दिल्ली/दिल्ली का मनोनीत किया है, वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ पत्रकार श्री वीरेंद्र सिंह सेंगर जी को मीडिया अधिकार मंच भारत का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पद पर मनोनीत करते हुये, संगठन के संस्थापक सतेन्द्र सेंगर नें दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके अच्छे स्वास्थ तथा उज्जवल भविष्य की कामनाएं दीं और साथ ही अपेक्षा जताते हुये कहा है कि दोनों पदाधिकारी अपने अपने कार्यक्षेत्र में संगठन की कार्यकारिणी टीम गठित कर संगठन को मजबूत बनाकर सहयोग प्रदान करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular