ग्राम मसगांव शंकरपुर में भगवान श्री कृष्ण जन्म भूमि न्यास के पदाधिकारियों द्वारा शिव मंदिर पर किया गया रुद्राभिषेक

0
41

ग्राम मसगांव शंकरपुर में भगवान श्री कृष्ण जन्म भूमि न्यास के पदाधिकारियों द्वारा शिव मंदिर पर किया गया रुद्राभिषेक

रामपुरा (जालौन ) जनपद जालौन के विकासखंड कुठौंद के अंतर्गत ग्राम मसगांव शंकरपुर में पधारे श्री कृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास रजिस्टर्ड मथुरा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित अमरीश तिवारी वा प्रदेश प्रवक्ता आचार्य पंडित अरुण कुमार मिश्रा व जिला महासचिव जनपद जालौन पंडित भूरे तिवारी व समस्त जिला कार्यकारिणी की उपस्थिति में शिव जी के मंदिर पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। क्योंकि शिव का अर्थ कल्याणकारी व शुभकारी है। भगवान शिव के साधक को मृत्यु व रोग तथा सोक्का भय नहीं होता है। वर्तमान में यमुना नदी की विभीषिका बाढ़ के कारण क्षेत्र में ग्रामीणों को त्रिहाय त्रिहाय पड़ गई। जिसके लिए मनोकामना की गई और ऐसी तांडव को देखते हुए रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इसलिए जनपद जालौन के सभी भक्तों से अनुरोध किया जाता है कि आप सभी लोग श्रावण मास के अंतर्गत रुद्राभिषेक का आयोजन अवश्य कराएं ताकि विप्ता को हरने वाले भगवान शिव हम सभी की रक्षा करने का दायित्व रखते हैं इन्हें कभी क्रोध नहीं होता है यह तो और औघड़ दानी देव है। और अन्याय करने वाले को तुरंत ही दंड भी देते हैं । हर बार श्रावण मास के दौरान शिव मंदिरों में अपार श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्र होती है जैसे कि हमारे गांव के यमुना नदी के उस पार खानपुर क्षेत्र जिला औरैया प्राचीन काल का देवकली मंदिर जिसमें भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है यहां पर काफी दूरदराज से श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्र होती है।