घर पर रह कर मनाए भगवान परशुराम जन्मोत्सव – नीशू पंडित

0
159

घर पर रह कर मनाए भगवान परशुराम जन्मोत्सव – नीशू पंडित

14 मई दिन शुक्रवार को घर पर ही रहकर मनाये भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव परशुराम जन्मोत्सव हिन्दुओं का एक प्रसिद्ध त्योहार है। यह पर्व हिन्दू कैलेंडर के अनुसार बैशाख माह के शुक्ल पक्ष के तीसरे दिन यानी तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। और इसी दिन अक्षय तृतीया का प्रसिद्ध त्योहार भी मनाया जाता है। परशुराम जन्मोत्सव के दिन उपवास के साथ-साथ सर्व ब्राह्मण का जुलुस और सत्संग आदि का आयोजन किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किए गए पुण्य का प्रभाव कभी समाप्त नहीं होता है। इस दिन भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा निकाली जाती है। तथा जगह-जगह पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता था मगर इस बार इस महामारी में सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हूये भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव घर पर ही रहकर मनाये!!!