जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी 2023 का आयोजन राजकीय मेडिकल कालेज, उरई के ऑडीटोरियम में किया गया।

मा० विधायक उरई गौरी शंकर वर्मा एवं मा० विधायक माधौगढ़, मूलचन्द्र निरंजन कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि रहे। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी महोदय, उप कृषि निदेशक, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र एवं अन्य सहयोगी वैज्ञानिक भूमि संरक्षण अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी एवं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लम्बरदार, भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष साहब सिंह चौहान, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन तथा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूर्यनायक सहित अधिक संख्या में किसान उपस्थित रहे। खरीफ गोष्ठी में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं नवीनतम तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने स्टाल लगाये गये।
खरीफ गोष्ठी- 2023 का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी में एस०के० उत्तम, उप कृषि निदेशक द्वारा सभी आगन्तुकों का स्वागत करते हुये खरीफ-2023 अभियान की रणनीति एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष एवं सहयोगी वैज्ञानिकों द्वारा गोष्ठी में उपस्थित कृषक भाईयों को खरीफ फसलों, उद्यान एवं मछली पालन की नवीन तकनीकी जानकारी प्रदान की गयी। अन्त में उप कृषि निदेशक, ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये गोष्ठी का समापन किया गया।