जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर द्वारा टाउनहाल एवं धर्मशाला इण्डोमेंट ट्रस्ट के परिसर में प्रस्तावित आधुनिक मार्केट-काॅम्पलेक्स के निर्माण कार्य का शुभारम्भ विधि-विधान पूर्वक किया गया।

उरई ( जालौन) आज दिनांक 18 दिसम्बर 2020 टाउन हाॅल एण्ड धर्मशाला इण्डोमेन्ट ट्रस्ट उरई जालौन का गठन 16.10.1930 में हुआ था। जिलाधिकारी जालौन ट्रस्ट के पदेन चेयरमैन होते है, ट्रस्ट की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार नगर के मुख्य स्थल में स्थित टाउन हाॅल परिसर में ट्रस्ट की भूमि पर सुपर मार्केट काम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा हैं। निर्माण कार्य का शुभारम्भ एवं शिलान्यास आज दिनांक 18.12.2020 को जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर द्वारा विधि विधान के साथ भूमि पूजन कर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि चूंकि ट्रस्ट के स्वयं की आय के साधन नही थे अतः ट्रस्ट की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार ट्रस्ट की भूमि पर कुल 22 दुकानों का सुपर मार्केट काम्प्लेक्स निर्मित कराया जा रहा हैं। इससे प्राप्त होने वाली आय का उपयोग ट्रस्ट की सम्पत्तियों के संरक्षण में की जायेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा यह भी बताया गया कि भविष्य में टाउन हाॅल भवन को म्यूजियम के रूप में परिवर्तित किया जायेगा। जिसके क्रम में सम्पूर्ण भवन में मरम्मत एवं टाइल्स लगाने का कार्य पूर्ण किया जा चुका हैं। इस म्यूजियम में वाल आॅफ आना आनर विकसित कर उसमें जनपद के ऐतिहासिक व्यक्तियों के चित्रों का लगाया जायेगा जिससे वर्तमान पीढ़ी अपने पूर्व के इतिहास से परिचित हो सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला, मुख्य कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद उरई संजय कुमार मौजूद रहे।