Homeबुन्देलखण्ड दस्तकझांसी में पूर्व केंद्रीय मंत्री के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में...

झांसी में पूर्व केंद्रीय मंत्री के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में जिले के कांग्रेसीयों द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया सिटी मजिस्ट्रेट को

  1. झांसी में पूर्व केंद्रीय मंत्री के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में जिले के कांग्रेसीयों द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया सिटी मजिस्ट्रेट को

उरई (जालौन)कांग्रेस पार्टी वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य जैन के खिलाफ झांसी प्रशासन द्वारा मुकदमा दर्ज कराये जाने के विरोध उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के आवाहन पर शहर कांग्रेस कमेटी उरई के तत्वावधान में दर्जन भर कांग्रेजनों कलेक्ट्रेट पहुंच कर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को भेंटकर बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के साथ किसानों की समस्याओं का निस्तारण हेतु जिलाधिकारी झांसी को ज्ञापन देने गए थे उस समय किसी भी प्रकार का कोई भी उत्पाद या मारपीट नहीं हुई किसान व फुटपाथ दुकानदार ने शांतिपूर्ण तरीके से एडीएम झांसी वरुण कुमार त्रिपाठी के सामने अपनी समस्या सुना रहे थे। इसके बाद जिलाधिकारी अविनाश कुमार से पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने चेंबर में जाकर किसानों की समस्याओं को रखा। किसानों की समस्याओं को गंभीरता के साथ लेते हुए जिलाअधिकारी झांसी ने अपर जिलाधिकारी झांसी को किसानों की मूंगफली से खरीद करने ट्रालियों के साथ भोजलामंडी भेजा। परंतु उसके पश्चात पुलिस द्वारा वहां तैनात होमगार्ड हरप्रसाद सिंह की तहरीर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ट्रैक्टर ट्राली लेकर कलेक्ट्रेट में उत्पाद मचाने व मारपीट करने का सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व ट्रैक्टर चालक रामपाल सिंह व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ झूठा मुकदमा थाना नवाबाद में दर्ज कर दिया गया जो किसी तरह से उचित नहीं कहा जा सकता यह पूरी तरह से तानाशाही के खिलाफ कांग्रेसजनों ने सड़कों पर उतर कर पुरजोर विरोध किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular