Homeबुन्देलखण्ड दस्तकडा. अम्बेडकर पर गृहमंत्री द्वारा की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध कांग्रेस...

डा. अम्बेडकर पर गृहमंत्री द्वारा की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध कांग्रेस कमेटी द्वारा कलेक्ट्रेट में किया गया प्रदर्शन

डा. अम्बेडकर पर गृहमंत्री द्वारा की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध कांग्रेस कमेटी द्वारा कलेक्ट्रेट में किया गया प्रदर्शन

उरई(जालौन)केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डा. भीमराव अम्बेडकर के लिए राज्यसभा आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंच डा. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर नारेबाज़ी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला ने कहा कि यह टिप्पणी न केवल भारत के महानतम नेताओं में से एक अद्वितीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता के रूप में पूजते है।उन्होंने कहा कि एक संविधानिक पदाधिकारी द्वारा इस तरह के बयान बेहद अपमान जनक और गणतंत्र की नींव को कमजोर करने का एक खतरनाक प्रयास है।डा. अम्बेडकर समानता न्याय और संविधान में निहित लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रतीक है, उनके नाम को कलंकित करने का कोई प्रयास इन मूल्यों का अपमान और हमारे राष्ट्र की सामाजिक एवं सदभाव के लिए खतरा है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व शकुंतला पटेल महिला अध्यक्ष, देवेन्द्र बाल्मीकि जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दुलीचंद विश्वकर्मा, योगेन्द्र सिंह, गुड्डू रिजवी,
छाया पालीवाल प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस, असगरी बेगम शहर अध्यक्ष, पूनम देवी, संगीता, जानकीशरण वर्मा, लल्लूराम जाटव, इं. मनमोहन सिंह, राजेश बुधौलिया, मानसिंह दोहरे, जितेन्द्र मिश्रा, अयूब अंसारी, गुलाब खा सहित आदि कांग्रेजन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular