Homeबुन्देलखण्ड दस्तकतेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहें!

तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहें!

तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहें!

राष्ट्रीय स्वंसेवक संघ ने निकाली साहसिक साइकिल यात्रा

ईंटो (जालौन)राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड माधौगढ़ के मंडल गोहन की ओर से गुरूवार को साइकिल साहसिक यात्रा निकाली गई। साहसिक यात्रा का एकत्रीकरण शहबाजपुर स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर हाईस्कूल परिसर में किया गया| खंड संघचालक राजबहादुर ज़ी, जिला प्रचरक शिवम ज़ी, जिला कार्यवाह गौतम ज़ी ने सरस्वती माँ पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारम्भ किया|इस मौके पर खंड संघचालक राजबहादुर जी ने कहा इस यात्रा का उद्देश्य ऐतिहासिक,पौराणिक और दर्शनी स्थलों का दर्शन करना है। जिससे हम अपनी चिर पुरातन संस्कृ ति का दर्शन कर गौरवान्वित हो एवं समाज निर्माण में योगदान दें।संघ के जिला कार्यवाह गौतम त्रिपाठी ज़ी ने कहा आरएसएस सतत 100 वर्षों से लगातार हिंदू समाज के लिए कार्य कर रहा है। संघ का उद्देश्य शिक्षा, राष्ट्र समर्पित भाव से नौजवानों को प्रोत्साहित करना और राष्ट्र के प्रति समर्पण भावना को जागृति करना है। अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ना है। उन्होंने कहा युवाओं में परिर्वतन लाने की शक्ति है। उनका उत्साह करना है। मंच संचालन जिला शारीरिक़ प्रमुख गौरीश ज़ी ने किया|सरस्वती ज्ञान मंदिर गोहन से प्राम्भ यह यात्रा नगर के जालौन चौराहा,माता मंदिर, साधन सहकारी समिति से मुख्य मार्ग होते हुए सरस्वती ज्ञान मंदिर हाईस्कूल पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान उत्साही स्वयंसेवकों ने वंदे मातरम, भारत माता की जय व जयश्री राम के उदघोष लगाए। यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय स्वंसेवक संघ के गोहन मंडल द्वारा समस्त स्वंसेवको को जलपान कराया गया| इस दौरान सरस्वती ज्ञान मंदिर के प्रधानाचार्य आनंद यादव, खंड कार्यवाह राजेंद्र ज़ी,मंडल अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी,सुनील तोमर, सुरेंद्र परिहार, जितेंद्र तिवारी,अशोक सेंगर,संजय गुप्ता, राज शिवहरे, राजपाल चौहान,महेंद्र परिहार, नीलकमल, अजीत उपाध्याय, भोला पाठक, दीपक तिवारी, जयशंकर शुक्ला, सत्येंद्र राजपूत,विपिन कुशवाहा, सतीश राजपूत, विकास दीक्षित, सहित सैकड़ो स्वंसेवको उपस्थित रहे,आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष संजय यति के नेतृत्व में उपनिरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद,धीरेन्द्र कुमार सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular