Homeराशिफलदैनिक राशिफल 20 अगस्त 2020

दैनिक राशिफल 20 अगस्त 2020

आचार्य पंडित पुष्पेंद्र कुमार द्विवेदी
ज्योतिष कर्मकांड एवं वास्तु विशेषज्ञ
संपर्क सूत्र 9260981854
7800868289
Pushpendraguruji2233@gmail.com

 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 20 अगस्त 2020*
⛅ *दिन – गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत – 2077 (गुजरात – 2076)*
⛅ *शक संवत – 1942*
⛅ *अयन – दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु – वर्षा*
⛅ *मास – भाद्रपद*
⛅ *पक्ष – शुक्ल*
⛅ *तिथि – द्वितीया 21 अगस्त रात्रि 02:13 तक तत्पश्चात तृतीया*
⛅ *नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 11:51 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*
⛅ *योग – शिव शाम 05:42 तक तत्पश्चात सिद्ध*
⛅ *राहुकाल – दोपहर 02:05 से शाम 03:41 तक*
⛅ *सूर्योदय – 06:19*
⛅ *सूर्यास्त – 19:04*
(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय हर जिले के लिए अलग अलग हो सकता हैं)
⛅ *दिशाशूल – दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण – चन्द्र-दर्शन*
💥 *विशेष – द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)* 🌞
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻
मेष – पॉजिटिव – आपकी उदारता व भावुकता भरे स्वभाव से लोग प्रभावित रहेंगेे। बाहरी गतिविधियों तथा मित्रों के साथ संपर्क और अधिक मजबूत करें। आपके लिए कुछ लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण हो रहा है। घर की सुख सुविधाओं संबंधी कार्यों में भी समय अच्छा व्यतीत होगा।
नेगेटिव- कोई व्यक्ति जलन की भावना से आपके बारे में कुछ अफवाह फैला सकता है। जिसका प्रभाव आपके मान-सम्मान पर नकारात्मक रूप से पड़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से कोई डील करते समय भी उसके बारे में पहले अच्छी तरह छानबीन व जांच-पड़ताल अवश्य करें।
व्यवसाय- अभी व्यापारिक गतिविधियों में किसी भी प्रकार के परिवर्तन का प्रयास ना करें। अभी मार्केट में स्थितियां सामान्य ही रहेंगी। नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्य में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
जीवन साथी के साथ सहयोगात्मक तथा प्यार भरे संबंध रहेंगे। दोस्तों के साथ भी मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनेंगे।
स्वास्थ्य- मौसम का बदलाव आपके स्वास्थ्य पर कुछ नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। थोड़ी सी सावधानी से स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- इन दिनों आपने अपने व्यक्तित्व को निखारने में बहुत अधिक मेहनत की है। आपका बोलचाल का लहजा भी प्रभावशाली होता जा रहा है। आपके ये गुण आपके आर्थिक व व्यवसायिक मामलों में बहुत अधिक सफलता प्रदान करेंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी अपने बारे में ही अधिक सोचना और कुछ स्वार्थ पर आने की वजह से कुछ संबंधों में खटास आ सकती है। अगर इन गुणों का सकारात्मक रूप में उपयोग किया जाए तो बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
व्यवसाय- आज पेमेंट वगैरह कलेक्ट करने के लिए दिन उत्तम है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कार्य गति पकड़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन संबंधी कोई सूचना प्राप्त हो सकती है।
– घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल व खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात भी पुरानी यादें ताजा करवाएगी।
स्वास्थ्य- जिन लोगों को डायबिटीज तथा बीपी की समस्या है। वे लापरवाही ना बरतें, अपनी दिनचर्या को सीमित रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन – पॉजिटिव- पारिवारिक सुख सुविधाओं व शॉपिंग में समय व्यतीत होगा। खर्चा अधिक रहेगा। परंतु इसका मलाल ना रहकर घर के सदस्यों की खुशी प्राथमिकता रहेगी। आर्थिक निवेश संबंधी मामलों में भी कुछ योजनाएं बनेंगी।
नेगेटिव- घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर उनकी नियमित देखभाल व सेवा अति आवश्यक है। अपने मनोरंजन व आमोद-प्रमोद में व्यस्त रहने के कारण उन्हें नजरअंदाज ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल के इंटीरियर या रखरखाव में कुछ बदलाव लाएं। वास्तु के नियमों का भी पालन करें। वैसे मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में फाइलें व दस्तावेज संभालने में लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती हैं।
जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर घर तथा व्यवसाय सभी की जिम्मेवारी आपके ऊपर रहेगी। और आप इन्हें बखूबी निभाएंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- खर्चों की अधिकता रहेगी। साथ ही साथ आय के साधन भी प्रशस्त होने से खर्चों की चिंता नहीं रहेगी। शेयर्स या किसी पॉलिसी आदि में निवेश करना लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों का मन अब पढ़ाई में केंद्रित होता जा रहा है।
नेगेटिव- कभी-कभी आपके अंदर अहम की भावना उत्पन्न होने से आपके बनते काम बिगड़ जाते हैं। इसलिए अपने स्वभाव मे सहजता बनाकर रखना अति आवश्यक है। बहुत अधिक प्रैक्टिकल भी होना संबंधों को खराब कर सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह आपको नई उपलब्धियां प्राप्त करने में मदद करेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को भी अपने कार्यों के प्रति उचित योगदान देने से उच्चअधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी।
पति-पत्नी के बीच में मीठी नोकझोंक हो सकती है। परंतु यही नोकझोंक बाद में आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत भी करेगी। थोड़ी समझदारी से काम लें।
स्वास्थ्य- गर्मी व उमस की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन रह सकता है। गरिष्ठ तथा तला-भुना खाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- अगर प्रॉपर्टी को बेचने से संबंधित कोई योजना चल रही है तो उस पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। किसी अनजान व्यक्ति से अचानक ही मुलाकात बहुत ही लाभदायक साबित होगी। घूमने-फिरने में अपना समय व्यर्थ ना करें।
नेगेटिव- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। कोर्ट संबंधी मामले के दस्तावेज व पेपर्स को संभालकर रखें। जरा सी लापरवाही नुकसान का कारण बनेगी। किसी भी असमंजस की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेने में हिचक ना करें।
व्यवसाय- आज सभी काम सुचारू रूप से होते जाएंगे। इसलिए अपनी पूरी मेहनत व ध्यान अपने कार्यों पर ही केंद्रित रखें। पेमेंट भी समय पर मिल जाएंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों का भी ऑफिस का वातावरण तनाव मुक्त रहेगा।
अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशियां भरा वातावरण रहेगा। विवाह संबंधी तैयारियों की योजना भी बनेगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान व कमजोरी महसूस हो सकती हैं। उचित आराम भी लेना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां तथा आपका भाग्य दोनों आपका सहयोग कर रहे हैं। इनका उपयोग करना आपकी क्षमता पर आधारित है। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन भी संपन्न हो सकता है।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका शंकालु स्वभाव आपके लिए ही परेशानियां उत्पन्न कर देता है। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित रखना ही उचित है। दुर्घटना के भी योग बन रहे हैं।
व्यवसाय- दूरदराज के कुछ क्षेत्रों से व्यवसायिक गतियां दोबारा शुरू हो सकती हैं। इसलिए इन कार्यों पर अपना ध्यान फोकस रखें। अपनी योजनाओं को गुप्त रखकर ही अपने कार्य संबंधी रणनीति तैयार करें।
परिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्दी ही विवाह में परिणित होंगे।
स्वास्थ्य- गिरकर या वाहन से चोट लगने की आशंका है। इसलिए अधिक सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली रंग- 9

तुला – पॉजिटिव- संतान के कैरियर संबंधी किसी समस्या को लेकर मित्रों से उचित सलाह व मदद प्राप्त होगी। आपका तनाव भी दूर होगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान बढ़ेगी। और यह संपर्क सूत्र आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी अत्यधिक काम के बोझ की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। थोड़ा धैर्य बनाकर रखना आवश्यक है। युवा वर्ग को गलत आदतों व संगति से दूर रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- व्यवसाय में परिवर्तन संबंधी जो योजनाएं बनी है उन पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। यह परिवर्तन आपके लिए नई उपलब्धियां लाएगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों का आज किसी उच्चाधिकारी से उलझना नुकसान दे सकता है।
– घर का माहौल सुखमय रहेगा। परंतु किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ घनिष्ठता पारिवारिक माहौल को खराब कर सकते हैं। अतः इसका ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- कभी-कभी काम के बोझ की वजह से तनाव रहेगा। योगा और मेडिटेशन का सहारा लें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से जुड़े किसी मामले में सफलता प्राप्त होगी। अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होने से मन में सुकून रहेगा। आप एक नए आत्मविश्वास के साथ कुछ नई नीतियों को संपन्न करने में जुट जाएंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका आक्रामक स्वभाव आपके लिए ही परेशानियां उत्पन्न कर देता है। तथा कुछ संबंध भी खराब हो जाते हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें। तथा भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाए रखना आप पर ही निर्भर करता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आज मेहनत के अनुरूप अधिक सफलता प्राप्त होगी। इस समय की ग्रह स्थितियां आपके भाग्य का उचित निर्माण कर रही हैं। इसलिए पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।
जीवन साथी के साथ भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। संतान की किसी परेशानी में उसका मनोबल बनाए रखना उसके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करना रोजमर्रा के तनाव से मुक्ति पाने का उत्तम साधन है। और आपकी रुचि इन कार्यों में बढ़ रही है। अगर प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद-फरोख्त की कोई योजना बन रही है तो उस पर गंभीरता से विचार करें।
नेगेटिव- कहीं भी हस्ताक्षर या पेपर संबंधी कोई भी कार्य करते समय बहुत अधिक सावधान रहें। आपकी जरा सी लापरवाही बहुत अधिक नुकसान का कारण बन सकती है। आर्थिक गतिविधियां अभी मंद ही रहेंगी।
व्यवसाय- साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखना जरूरी है। क्योंकि छोटी सी गलती बहुत अधिक गलतफहमियां उत्पन्न कर सकती है। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह पर अमल करना फायदेमंद साबित होगा।
– परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को मर्यादित रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल , भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- किसी प्रिय मित्र की मुसीबत में उसकी मदद करने से आपको हार्दिक खुशी प्राप्त होगी। काफी समय बाद नजदीकी रिश्तेदारों के साथ गेट टुगेदर होने से सभी सदस्य बहुत अधिक आनंदित होंगे। घर में नवीन वाहन की भी खरीदारी संभव है।
नेगेटिव- संतान के कैरियर संबंधी किसी विफलता के कारण मन खिन्न रहेगा। इस समय बच्चे का आत्म बल बनाकर रखना अत्यंत जरूरी है। इसका असर आपके व्यक्तिगत कार्यों पर भी पड़ेगा। इसलिए आपका स्ट्रांग बनकर रहना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- आज कार्य क्षेत्र में आप अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु फिर भी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। इसलिए तनावमुक्त रहें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपनी पोस्ट से संबंधित कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती हैं।
किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप की वजह से पति-पत्नी तथा परिवार में कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं। पारिवारिक लोगों का आपस में सामंजस्य बनाकर रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम या गला खराब रहने जैसी किसी दिक्कत को नजर अंदाज ना करें। तुरंत अपना इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- ज्यादा भावुकता व उदारता जैसे स्वभाव के कारण कोई अन्य व्यक्ति आप का नाजायज फायदा उठा सकता है। हर काम को प्रैक्टिकल तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। संतान पक्ष की तरफ से भी कोई संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून रहेगा।
नेगेटिव- इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। परंतु टेंशन लेना इसका हल नहीं है। उचित समय का इंतजार करें। अपनी किसी जिद की वजह से आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। स्वभाव में लचीलापन बनाकर रखें।
व्यवसाय- इस समय पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे। इसलिए आज कोई भी नया निर्णय ना लें। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अचानक ही कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
पति-पत्नी के बीच कुछ तकरार रहेगी। जो आपस में ही बैठकर सुलझाने से से संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव की वजह से दर्द जैसी स्थिति रहेगी। व्यायाम तथा प्राणायाम को भी समय दें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- रिश्तेदारों व पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। किसी ईश्वरीय शक्ति का आशीर्वाद आपको प्राप्त हो रहा है। आपकी कार्यकुशलता व क्षमता की सराहना होगी। रचनात्मक कार्य में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन को लेकर कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जिसकी वजह से परिवार में कुछ तनाव रहेगा। नकारात्मक वातावरण की वजह से अभी आय के साधनों में सुधार की उम्मीद नहीं है।
व्यवसाय- इस समय मेहनत अधिक और उसका परिणाम कम जैसी स्थिति बनी रहेगी। तो यह समय धैर्य बनाकर ही रखने का है। इस दौरान अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने जैसी योजना पर विचार करें। जो कि भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी।
आपकी व्यस्तता की वजह से जीवनसाथी का परिवार की देखभाल के प्रति पूरा सहयोग रहेगा। प्रेम संबंध में मर्यादित बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- अपने अंदर ऊर्जा व आत्म बल की कमीं महसूस करेंगे। प्रकृति के निकट रहना आपको स्फूर्ति प्रदान करेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular