Homeजालौनदो गायों की धारदार हथियार से हत्या , आधा दर्जन गम्भीर रूप...

दो गायों की धारदार हथियार से हत्या , आधा दर्जन गम्भीर रूप से घायल!

दो गायों की धारदार हथियार से हत्या , आधा दर्जन गम्भीर रूप से घायल!

गोहन थाना, ईंटों चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली पर क्षेत्र के लोगों ने जताया रोष!

साप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास विफ़ल!

पुलिस गश्त स्थल से कुछ ही दूरी पर मिली मृत गाये!

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर, थानाध्यक्ष ने दर्ज किया मुकदमा!

ईंटों (जालौन) – गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम ईंटों, अजीतापुर में अज्ञात लोगों ने गायों को नुकीले धारधार हथियार से मारकर दो गायों को मौत के घाट उतार दिया जबकि आधा दर्जन  गायों को घायल कर दिया।
सूचना पाकर आनन फानन में पहुंचे एसडीएम माधौगढ़  व क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ ने मृत गायों का पोस्टमार्टम करा के उन्हें जमीन में दफन करवा दिया! जबकि घायल गायों का इलाज पशु चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है । इस निर्मम घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है कई हिन्दू दलों व गौ रक्षा दल के नेता मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से ऐसा कृत्य करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की ।

क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ शहिदा नसरीन ने बताया कि उक्त मामले में ग्राम प्रधान की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है शीघ्र ही सम्बंधित दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा!

जिन लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया, उन्होने सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का पूरा प्रयास किया परंतु असफ़ल रहे! लोगों ने थाना गोहन, ईंटों चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी रोष व्यक्त किया! पुलिस रात्रि मे ईंटों तिराहे पर गश्त करती है जबकि मृत गाये गश्त स्थल से कुछ ही दूरी पर पाई गयी!

स्थानीय लोगो की माने तो घटना रात करीब 2 से 3 बजे की है , ईंटों प्रमुख चौराहे पर अगर पुलिस गश्त पर होती तो शायद बेजुबान गायों को इस तरह न मारा गया होता ! ग्राम ईंटों व आसपास क्षेत्र के युवाओ व सम्भ्रान्त जनो ने इस घटना के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया और सामूहिक रुप से तहरीर दी! बाद मे स्थानीय पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए ग्राम प्रधान ब्रजेश प्रजापति से तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत किया गया! लोगों की मांग है कि सिर्फ़ मुकदमा पंजीकृत ही नहीं होना चाहिए! गौ हत्यारो को सजा भी होनी चाहिये! गायो के हत्यारे ने यह भी नहीं देखा कि उनमे से एक गाय गर्भ से थी, उसकी भी हत्या कर दी! गायो की हत्या नितान्त दुखद गलत निन्दनीय व अक्षम्य है! इस मौके पर पशु चिकित्सक महेश प्रसाद थानाध्यक्ष राजीव बैस चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह ग्राम प्रधान ब्रजेश प्रजापति महेन्द्र परिहार व ग्राम क्षेत्र के लगभग दो सैकड़ा युवा व सम्भ्रान्त लोग मौजूद रहे!

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular