Homeबुन्देलखण्ड दस्तकनम आंखों से दी गई विदाई!

नम आंखों से दी गई विदाई!

नम आंखों से दी गई विदाई!

ईंटो (जालौन)-पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा किए गए फेरबदल में ईंटो चौकी इंचार्ज संजय पाल को संकट मोचन चौकी आटा की जिम्मेदारी दी गई! रामवीर सिंह को ईंटो चौकी की कमान दी गई है! ईंटो चौकी इंचार्ज संजय सिंह पाल को ईंटो के संभ्रांत जनो व ग्रामवासियो ने नम आंखों से विदाई दी! संजय पाल का कार्यकाल सराहनीय रहा! ईंटो चौकी क्षेत्र में उन्होंने कानून व्यवस्था को कायम रखा! उनके मिलनसार स्वभाव के कारण लोग उनके मुरीद रहे! ईंटो चौकी से कोई भी फरियादी निराश नहीं हुआ! जुआ पर उनका शिकंजा रहा और ईंटो क्षेत्र की जनता ने सुखद अनुभव किया! उनकी योग्यता व स्पष्ट शैली से गलत कार्य करने वाले लोग निरुत्तर हो जाते थे! अपने स्वभाव के कारण वह जनता और पुलिस के बीच मित्रवत व्यवहार बनाने में सफल रहे! ईंटो चौकी परिसर में लोगों ने नम आंखों से विदाई दी और उनके कार्यकाल की सराहना की! इस मौके पर अमित सोनी नीलकमल गोपाल दुबे भोला पाठक सियाराम सुरेंद्र परिहार विपिन कुशवाह राज शिवहरे सुरेंद्र यादव छोटू सोनी सिपाही सोनू यादव श्रीकृष्ण सहित चौकी स्टाफ के लोग मौजूद रहे!

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular