नवागंतुक चौकी इंचार्ज ईंटो ने किया कार्यभार ग्रहण
पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए फेरबदल में रामवीर सिंह को मिली ईंटो चौकी की कमान!
ईंटो (जालौन)- कानून व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए फेरबदल में ईंटो की कमान रामवीर सिंह को दी गई! व पूर्व चौकी इंचार्ज संजय सिंह पाल को संकट मोचन चौकी आटा की जिम्मेदारी दी गई! रामवीर सिंह ने ईंटो चौकी में कार्यभार ग्रहण कर लिया है! पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी! क्षेत्र में चोरों पर शिकंजा कसा जाएगा! रामवीर सिंह कुठौद सिरसा चुरखी थाना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं! न्यामतपुर जगम्मनपुर चौकी इंचार्ज पर दायित्व निर्वाहन कर चुके हैं! अभी संकट मोचन चौकी में पदस्थ थे! रामवीर सिंह अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं!