पौधरोपण कर मुख्यमंत्री ने किया वन महोत्सव का शुभारंभ – सीएम का जनपद दौरा संपन्न

0
55

पौधरोपण कर मुख्यमंत्री ने किया वन महोत्सव का शुभारंभ
– सीएम का जनपद दौरा संपन्न

– अधिकारियों ने रखी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त

चित्रकूट ब्यूरो: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विकास खण्ड मानिकपुर के ग्राम पंचायत मड़ैयन के मजरा सेहरिन के पास वन महोत्सव के अंतगर्त वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2022 का मटदर प्रथम वन ब्लाक में पीपल, बरगद, पाकड (हरिशंकरि) के पौधों को रोपित कर अभियान का शुभारम्भ किया। सीएम के साथ ही वन ब्लाक में संत मदन गोपाल दास, महन्त दिव्य जीवनदास, महंत राम मनोहर दास सहित अन्य संतो एवं वन राज्यमंत्री, सांसद एवं अन्य जन प्रतिनिधियों ने भी पौध रोपण किया।
मुख्यमंत्री ने कायर्क्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रदशर्नी का अवलोकन करते हुए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की प्रदशर्नी स्टाल पर कुमारी श्रृद्धा बड़ी मड़ैयन को अन्न प्राशन कराया एवं गभर्वती महिला लक्ष्मीदेवी बड़ी मड़ैयन की गोद भराई की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने चित्रकूट के संत महात्माओं से भेंट कर उनसे कुशलक्षेम पूछी तथा कायर्क्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंच से ही 3286.91 लाख रूपये की 15 परियोजनाओं का लोकापर्ण एवं 8254.64 लाख रूपये की 28 परियोजनाओं का शिलान्यास किया तथा छह लाभाथिर्यों को पुरस्कृत भी किया। जिसमें वृक्षारोपण में भैयालाल को वृक्ष एवं शाल भेंट कर माल्यापर्ण किया, माध्यममिक शिक्षा से कुमारी हषिर्ता सिंह को प्रदेश में दसवा स्थान एवं जनपद चित्रकूट में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र एवं टैबलेट, ग्राम विकास में राजकली एवं प्रेमा देवी को मुख्यमंत्री आवास का स्वीकृति प्रमाण-पत्र, परिवहन विभाग की पंख परियोजना के अंतगर्त भानुजा मिश्रा को ड्राइविंग लाइसेंस, बेसिक शिक्षा विभाग से चुन्नू प्रसाद ग्राम प्रधान सेमरिया जगन्नाथवासी कवीर् व ऊषा सिंह ग्राम प्रधान ऊॅंचाडीह मानिकपुर को विद्यालय के कायाकल्प के 19 बिन्दुओं में संतृप्त करने पर प्रशस्ति पत्र एवं ग्राम्य विकास मनरेगा से ग्राम प्रधान मड़ैयन राधेश्याम कोे अपने ग्राम पंचायत में एक अमृत सरोवर का निमार्ण कर सराहनीय कायर् के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि वन महोत्सव में प्रदेश में एक साथ 35 करोड़ वृक्ष लगाने के इस प्रयास में आज पूरे प्रदेश में 25 करोड़ तथा तीन दिन के अंदर पाॅंच करोड़ पौधारोपण किया जायेगा। इसके अलावा पाॅंच करोड़ पौधारोपण 15 अगस्त के दिन आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जायेगा। जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत में 75 पौधे रोपे जायेंगे।
सांसद आर के सिंह पटेल ने प्रदेश में होने वाले 35 करोड़ वृहद वृक्षारोपण कायर्क्रम का शुभारम्भ श्रीराम की तपोस्थली जनपद चित्रकूट से होने पर एवं भगवान श्री राम की तपोस्थली में नौवीं बार पधारने पर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में जन जीवन को बचाने के लिए प्रदेश में सराहनीय कायर् किया है। बताया कि पाठा क्षेत्र के कोल आदिवासियों के लिए 35 सौ मुख्यमंत्री आवास भी दिया गया है इसके साथ ही अन्य जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर जनपद के लाभाथिर्यों को लाभान्वित भी किया गया है। कायर्क्रम का संचालन शिक्षक श्री साकेत बिहारी शुक्ल ने किया।
इस मौके पर राज्यमंत्री अरुण सक्सेना, मानिकपुर विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे, पूवर् राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूवर् सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, गौसेवा के सदस्य कृष्णकुमार उफर् भोलेसिंह, प्रदेश कायर्समिति के सदस्य आनंद त्रिपाठी बब्बू भइया, अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज प्रेम प्रकाश, पुलिस महानरीक्षक बाॅंदा विपिन कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक अतुल शमार्, मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, मुख्य वन संरक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव वन मनोज कुमार सिंह, मुख्य वन संरक्षक पी पी सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी आर के दीक्षित, अपर जिलाधिकारी कुॅंवर बहादुर सिंह, सहित अन्य अधिकारी एवं प्रदेश मंत्री जनपद प्रभारी देवेश, पूवर् सांसद रमेश चन्द्र द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह सेंगर, पूवर् प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, अध्यक्ष नगर पालिका नरेन्द्र गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री आलोक पांडेय, राजेष जायसवाल, भाजपा नेता पंकज अग्रवाल, जगदीश प्रसाद गौतम, भागवत त्रिपाठी, अपिर्त जायसवाल सहित अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

#बुन्देलखण्ड_दस्तक #आन्या_एक्सप्रेस
#चित्रकूट #जालौन   #ताजा_खबरें #न्यूज_उपडेट #उरई #झांसी #कानपुर #महोबा #हमीरपुर #डैली_उपडेट #ताजा_खबर #bundelkhandnews #bundelkhanddastak #बुंदेलखंडदस्तक
#जिलाधिकारीजालौन #जिलाअधिकारीचित्रकूट
#dmjalaun #dmchitrkut