प्रधान संगठन ने दिया विकास खण्ड अधिकारी को सौपा ज्ञापन।।
रामपुरा:- राज्य की वर्तमान पंचायतों का संगठन दिनांक 26 दिसम्बर 2015 को किया गया था। इस प्रकार 5 वर्ष का कार्यकाल 25 दिसम्बर 2020 को पूर्ण होने वाला हैं। जिसकी चर्चा को लेकर सोमवार को प्रधान संगठन द्वारा विकास खण्ड सभागार में एक बैठक सम्पन्न की गई।
              प्रधान संगठन की बैठक में कार्यकाल खत्म होने के बाद अधूरे पड़े ग्रामपंचायतों के कार्यो पर चर्चा की गई। बैठक में आये प्रधान संगठन के कार्यकारणी प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय व जिलाध्यक्ष अजय दीक्षित ने रामपुरा ब्लॉक के प्रधानो से प्रगतिशील कार्यो के संबंध में चर्चा की। जिसके बाद कार्यकारणी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले वित्तिय वर्ष से शासन से मांग की जाएगी कि प्रधानों को 10 हजार रु प्रतिमाह के हिसाब से मानदेय देना सुनिश्चित किया जाये। प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद मध्य प्रदेश की तर्ज पर प्रशासनिक समिति का अध्यक्ष प्रधान को बनाया जाये। जिससे ग्रामपंचायतों में हो रहे कार्य वाधित न हों। कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्रामपंचायतों का चार्ज एडीओ पंचायत पर आ जायेगा। लेकिन एडीओ पंचायत द्वारा ग्रामपंचायतों के कार्य संपादित कराना संभव नही हैं। इसी लिये प्रशासनिक समिति का अध्यक्ष प्रधान को बनाया जाये।
     बैठक के बाद कार्यकारणी प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय, जिला अध्यक्ष प्रधान संगठन अजय दीक्षित, प्रदेश सचिव ब्रजेन्द्र द्विवेदी, लल्लू महाजन प्रधान, परशुराम पाल प्रधान, अरविन्द प्रधान, राजकुमार प्रधान, रुद्रपाल प्रधान, श्रीपाद प्रधान, वीरसिंह प्रधान, बलिकराम द्विवेदी प्रधान, जयवीर सिंह प्रधान आदि प्रधानों ने विकास खण्ड अधिकारी ओमप्रकाश द्विवेदी को लिखित ज्ञापन सौपा व विकास खण्ड अधिकारी से कहा कि इस ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचने का कार्य करें।