फाँसी लगाकर युवक की आत्महत्या।।

रामपुरा:- थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हानपुरा निवासी सेवसिंह पुत्र सियाराम केवट 30 वर्ष ने कल रात 8 बजे के लगभग अपने ही घर मे साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार म्रतक अपने परिवार का सबसे बड़ा लड़का था। जिसकी शादी 6 वर्ष पूर्व कानपुर देहात निवासिनी आरती से हुई थी। म्रतक की दो संताने लड़की मोहनी 3 वर्ष व लड़का 1 वर्ष के लगभग हैं। परिजनों ने बताया कि म्रतक सेवसिंह का एक वर्ष पूर्व मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट हुआ था। जिससे वो मानसिक रोगी हो गया था। कल रात म्रतक ने अपनी पत्नी व बच्चों को कमरे में बंद कर दूसरे कमरे में साड़ी से कमरे फाँसी का फंदा बनाकर उस पर झूल गया। आननफानन में परिजनों द्वारा सेवसिंह को रामपुरा अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉ द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस को सूचना दी। उप निरीक्षक हीरा सिंह ने अस्पताल पहुँचर म्रतक का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।