फाइटर बने भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष, निखिल मंत्री

माधोगढ़( जालौन )भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने युवा मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष आदित्य सिंह को विचारधारा से अलग चलने,पार्टी विरोधी कार्य करने के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उक्त आशय की जानकारी सोशलसाइड्स के माध्यम से युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शिवम् हरौली एवं मण्डल महामंत्री राहुल शाक्य के हस्ताक्षर युक्त भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक लेटर जारी किया गया है जिसमें बताया गया है जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अमिय त्रिपाठी (लकी )एवं माधोगढ़ मण्डल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह सेंगर से विचार विमर्श करने के उपरांत उक्त दोनों ने यह निर्णय लिया है कि आदित्य सिंह को संघठन के विपरीत करने के बाबत अनुशासनहीनता में युवा मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष के पद से मुक्त किया जाता है जिनकी जगह पर शिवम सिंह फाइटर डिकोली को मण्डल उपाध्यक्ष पद पर एवं रिक्त स्थान पर मण्डल मंत्री निखिल भदौरिया को नियुक्त किया जाता है विदित हो कि शिवम सिंह फाइटर डिकोली ने कम समय में ही पार्टी में काम करके भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान की युवा भाजपा को उमंग प्रदान करने के लिए पहले भी शिवम सिंह ने अच्छा जज्बा दिखाया है तो वहीं शिवम सिंह फाईटर का कहना है कि पार्टी ने जो दायित्व हमें सौपा है उसका निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे।