रामपुरा:- कस्वे जवाहर नगर वार्ड नम्बर 6 निवासी मनोज रजक के 5 वर्षीय पुत्र अनुज की पंखे के करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मनोज रजक के तीन संतानों में ये एकलौता लड़का था व दो बेटी बालक से बड़ी हैं। मनोज मजदूरी कर अपने परिवार की गुजरबसर करता था। शाम की 4 बजे के लगभग बच्चा खेलते खेलते कमरे में रखे पंखे के पास पहुच गया। जिसे छूने से उसे करेन्ट लग गया। आनन फानन में परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल ले गये जहाँ डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं। सूचना मिलते ही थाना पुलिस उप निरीक्षक नरेश कुमार म्रतक बच्चे के घर पहुँचे। घटना आज शाम 4 बजे के लगभग की हैं