Homeजालौनबीती रात वर्ध गांव में तीन लोगों फांसी लगा की आत्महत्या

बीती रात वर्ध गांव में तीन लोगों फांसी लगा की आत्महत्या

बीती रात वर्ध गांव में तीन लोगों फांसी लगा की आत्महत्या

उरई (जालौन) विकास खण्ड डकोर के एट थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम वर्ध में बुधवार देर रात तीन लोगो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद समूचे गांव में कोहराम मचा देखा जा रहा है। सुबह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार एट थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम वर्ध निवासी कौशल कुमार 36 वर्ष ने किसी अज्ञात कारण के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जबकि राजू 40 वर्ष और रजनी 36 वर्ष पति पत्नी हैं। बुधवार रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। बात इतनी बड़ गई की दोनों फांसी के फंदे पर झूल गए वहीं कौशल अहिरवार पुत्र राम नारायण अपनी पत्नी से लड़ाई झगड़ा होने से कारण फांसी लगा ली घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पड़ोेसियों ने बताया कि पति शराब का लती था। परिजनों के मुताबिक इसी बात को लेकर दोनों में कल रात विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular