भाजपाईयो ने किया जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत!
ईंटों (जालौन)-भाजपा ने जिला जालौन के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भाजपा नेत्री उर्विजा दीक्षित को दी है! अभी तक जिलाध्यक्ष पद का दायित्व निर्वाहन रामेन्द्र सेगर उर्फ़ बना जी द्वारा किया जा रहा था! उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष जालौन की जिम्मेदारी उर्विजा दीक्षित को दी गई! उर्विजा दीक्षित को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपाइयो ने हर्ष व्यक्त किया! जिलाध्यक्ष पद की घोषणा के बाद उर्विजा दीक्षित के उरई आगमन पर भाजपाइयो ने उरई मे नव जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया! जितेन्द्र तिवारी, गोपाल दुबे, प्रशान्त मिश्रा आदि ने भोगनीपुर के पुल पर उर्विजा दीक्षित को रिसीव किया! ईंटों क्षेत्र के भाजपाइयो द्वारा पुष्पगुच्छ भेट कर उर्विजा दीदी का स्वागत व सम्मान किया गया! इस मौके पर ईंटों क्षेत्र के भाजपाई गोपाल दुबे, जितेन्द्र तिवारी, श्री प्रकाश दीक्षित, राज शिवहरे, अशोक सेगर, प्रशान्त मिश्रा, भोला पाठक, नीलकमल, लवकुश त्रिपाठी, भवानी प्रजापति, विवेक कुशवाह, विमल राजपूत, रवि राजावत, राजेन्द्र सिंह, सतीश राजपूत, अवधेश चतुर्वेदी, अभिषेक दुबे, पुष्पेन्द्र कठेरिया आदि मौजूद रहे!