भाजपा की लाभकारी योजनाओं से कार्यकर्ताओं का मस्तक गर्व से ऊंचा : मानवेंद्र

0
43

भाजपा की लाभकारी योजनाओं से कार्यकर्ताओं का मस्तक गर्व से ऊंचा : मानवेंद्र

गोहन (जालौन) – भारतीय जनता पार्टी की जनहितकारी योजनाओं से समाज का प्रत्येक व्यक्ति लाभान्वित हुआ है इस कारण प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का मस्तक गर्व से ऊंचा हुआ है।

  1. आज ईंटो मंडल के ग्राम गोहन स्थित केशवदेव तिवारी महाविद्यालय में भारतीय जनता पार्टी के रामपुरा व गोहन मंडल के समस्त बूथ अध्यक्ष व पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की योगी सरकार के द्वारा जनहितकारी जो योजनाएं संचालित की जा रही हैं उनसे समाज का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हुआ है इस कारण आज भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साहित एवं गर्वित है । भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान करना प्रारंभ करूं तो कई घंटे लग जाएंगे । पूर्व की सरकारों के भ्रष्टाचारी तंत्र पर अंकुश लगाकर स्वच्छ व पारदर्शी भाजपा सरकार ने जनहितकारी सैकडो योजनाओं को धरातल पर उतारकर लोगों की समस्याओं का निस्तारण करके जन-जन को लाभान्वित करने का कार्य किया है । उन्होंने कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताते हुए कहा कि जिस प्रकार वर्ष 2014 वर्ष 2017 वर्ष 2019 में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-एक बूथ जिता कर अपनी सरकार बनाई उसी प्रकार वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी बुंदेलखंड की सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने का कार्य करेंगे । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह ‘बना जी’ , क्षेत्रीय विधायक मूलचंद निरंजन ,उदयन पालीवाल पूर्व जिला अध्यक्ष , दिलीप दुबे जिला महामंत्री, बटेश्वर पाल जिला उपाध्यक्ष आदि अनेक जिला पदाधिकारियों ने प्रत्येक बूथ अध्यक्ष ,शक्ति केंद्र संयोजक एवं ईटो व रामपुरा मंडल के सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय विधायक मूलचंद सिंह निरंजन ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं सभी बूथ अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन ज्योतिष सिंह जिला मंत्री ने किया।