भाजपा सरकार में खत्म हुआ गुंडाराज- आनंद शुक्ला

0
64

भाजपा सरकार में खत्म हुआ गुंडाराज- आनंद शुक्ला

अनुसूचित मोर्चा का जिलास्तरीय सम्मेलन संपन्न

मानिकपुर, चित्रकूट: भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के तत्वाधान में मंगलवार को मानिकपुर स्थित वनवासी कल्याण केंद्र में मोर्चा के जिलास्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सरकार द्वारा गरीब तबके के लोगों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जयनारायण कुरील ने कहा कि मोदी और योगी की डबल इंजन वाली सरकार अनुसूचित जनजाति के लोगो का सम्मान देने का कायर् कर रही है। विधायक आनंद शुक्ला ने बसपा और सपा सरकारों पर अनुसूचित जाति के लोगों के शोषण का आरोप लगाया। गरीब तबके के लोगों को अपराधी लोग घरों का काम कराते थे और शोषण करते थे। कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकारें बनीं, इस वगर् के लिए कई योजनाएं बनाकर उत्थान करने की कोशिश की गई। ऐसे स्कूल बनाए गए, जहां गरीब और अमीर के बच्चों को एक साथ पढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा रहेगी तो इसी तरह की योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति के लोगों को मिलेगी। इस मौके पर लोनिवि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, मऊ ब्लाक प्रमुख सुशीला देवी, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, अनुसूचित मोचार् के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, जिला महामंत्री राजेश जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि शक्तिप्रताप सिंह तोमर, सुरेश अनुरागी, महेंद्र कोटायर् आदि मौजूद रहे।