Homeचित्रकूट ( बुन्देलखण्ड)भापजा महिला मोर्चा ने पीएम मोदी की दीघार्यु जीवन के लिए की...

भापजा महिला मोर्चा ने पीएम मोदी की दीघार्यु जीवन के लिए की पूजा-अर्चना

भापजा महिला मोर्चा ने पीएम मोदी की दीघार्यु जीवन के लिए की पूजा-अर्चना

– अर्चना के साथ सैकड़ों लोगों ने किया महामृत्युंजय जाप

चित्रकूट ब्यूरो: विगत दिन पंजाब में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोका गया और उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हुआ। उसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के कायकर्ता कांग्रेस पार्टी की पंजाब सरकार को जमकर कोस रहे हैं और देवालयों में प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना के लिए पूजा-पाठ कर रहे हैं।इसी क्रम में आज धर्मनगरी चित्रकूट में भी भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और शतायु होने के लिए चित्रकूट के अधिष्ठाता देव और कामनाओं को पूरा करने के लिए विश्व विख्यात भगवान कामदनाथ के मंदिर में पूजा-अर्चना कर महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। महिला मोचार् की चित्रकूट प्रभारी राजेश्वरी द्विवेदी की अगुवाई में संगठन के कार्यो में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष अर्चना सिंह के साथ साथ सुनीता श्रीवास, ममता निषाद, उर्मिला, शिवानी सिंह सही दजर्नों महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी भी उम्र लग जाने की कामना करते हुए कामनाओं के पूरक भगवान कामद नाथ से उन्हें लंबी उम्र देने की प्रार्थना की।
———————

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular