भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का जालौन दौरा, सुनी किसानो की समस्या

जालौन- आज भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय भानु प्रताप सिंह जी जनपद जालौन मे आगमन हुआ जिसमे भारतीय किसान यूनियन के बहुत सारे पदाधिकारी उनके स्वागत मे मौजूद रहे तथा अन्य किसान लोगो ने अपनी समस्यायों के निस्तारण की और किसानो की आवाज सरकार तक पहुँचाने की माँग की सभी किसानो की माँग को सरकार तक पहुँचाने का भरोषा भी दिलाया उक्त स्वागत समारोह में प्रधान शंकरपुर श्री प्रशांत शुक्ला उर्फ़ ( मनीष भैया) जी एवम साथ में उपस्थित लोकेश चतुर्वेदी प्रधान रामपुरा किरवाहा एवम प्रधान नवादा श्री धममू महाराज, संजय गुप्ता,श्रीकांत तथा साथ में उपस्थित सहयोगी जन स्वतंत्र श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन,( हिमांशु चतुर्वेदी – जिला सचिव – जालौन भा. कि. यू. ( भानू) एवं अन्य किसानो की भारी भीड़ उपस्थित रही..
देखना ये है की इस जनपद दौर का किसानो को कितना लाभ मिलता है आपदा के इस दौर मे किसानो को कोरोना जैसी बीमारी के चलते उनकी फसल का वाजिब मूल्य न मिल सका और वही यमुना नदी मे आई बाढ़ के चलते सारी फसल बर्बाद हो चुकी है किसानो के अगुआ यूँ तो बहुत से संगठन है पर उनकी आवाज कौन बनता है ये देखना अभी शेष है.