मछली शिकार पर रोक के बावजूद किया जा रहा शिकार, एसडीएम ने पकड़ी मछली से लदी गाड़ी।।

रामपुरा:-प्रशासन द्वारा जारी आदेशानुसार मत्स्य शिकार पर एक जुलाई से पूर्णतः रोक लगा दी गई हैं। लेकिन इसके वाबजूद धड़ल्ले से हो रहे मछली के शिकार को गाड़ी सहित आज सुबह एसडीएम सालिकराम ने पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार एसडीएम माधौगढ़ सालिकराम ने आज जगम्मनपुर पहुँचकर कंजौसा घाट पर एक गाड़ी MH 48 AG 2775 को पकड़ लिया। जिसमे लगभग 80 किलो मछली बरामत हुई। जिसमें इदरीश पुत्र स्माइल, अजीज पुत्र हबीब निवासीगण इटावा, शिवभान पुत्र नाथूराम, रघुवीर पुत्र अगलू निवासीगण कंजोसा के खिलाफ मत्स्य अधिनियम के तहित अभियोजन पंजीकृत कार्यवाही की।