मधुबनी:- अखंड राजपुताना सेवासंघ ने मधुबनी नरसंहार मे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर पी सिंह के नेतृत्व एक प्रतिनिधिमंडल महमदपुर घपना स्थल का दौरा करके समस्त स्थिति का जायजा लिया और संबंधित शासनिक प्रशासनिक अधिकारियों से किये जा रहे कार्यवाही के संबंध मे कड़ी पूछताछ की और इमानदारी से कार्यवाही की मांग की।

जिलाधिकारी मधुबनी से स्पष्ट शब्दों मे कहा कि पीडित परिवार को न्याय मिलना ही चाहिए अन्यथा समाज चुप नहीं बैठेंगा।

पीडित परिवारो को ₹.2,31,000/- का आर्थिक मदद देने के साथ ही कानूनी लडाई मे मदद हेतु एडवोकेट सुधीर सिंह (पटना) को घटनाक्रम मे सहयोग के लिए नियुक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से भेट करके पुलिस निरीक्षक, उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से हटाने की लिखित रूप मे मांग की।

पुलिस महानिदेशक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूरे प्रकरण से संबंधित समस्त कार्यवाही को विस्तार से साझा किया और आश्वस्त किया कि पुलिस पूरी तत्परता से कार्रवाई कर रही है और सभी तरह के शिकायतों को प्रमुखता से लेकर जांच भी किया जा रहा है। आगे यह भी कहा कि हमे यदि उचित सुझाव मिलेगा तो कार्यवाही मे उसे भी समाहित करके जांच करेंगे।

महानिदेशक ने कहा कि इस केश को हम स्पीडी ट्रायल कराकर अंतिम व्यक्ति तक को संतुष्ट करने का प्रयत्न करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने परिवार के जीवन यापन हेतु बिहार सरकार (मुख्यमंत्री, राज्यपाल) से मांग कि है कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को योग्यतानुसार सरकारी नोकरी और परिवार के लिए १ करोड रूपे मुआवजा मिलना ही चाहिए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रतिनिधि मंडल मे सेवानिवृत्त ई.रमेश सिंह, प्रोफेसर मिथिलेश सिंह, प्रोफेसर अलख निरंजन सिंह शिबू सिंह सुनील कुमार सिंह आरके सिंह संजीव कुमार सिंह एडवोकेट धीरज सिंह अनिल सिंह मनोज सिंह शैलेन्द्र सिंह मुकेश सिंह चिंटू सिंह रहे।