महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पंचनद धाम पर अटल जन शक्ति संगठन ने किया रूद्राभिषेक व रात्रि जागरण

कंजौसा (जगम्मनपुर) जालौन  – महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पंचनद धाम बाबा साहब जी के मंदिर पर सामाजिक संगठन अटल जन शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक अमन नारायण अवस्थी जी की अध्यक्षता में भगवान शिव का चारों पहर का विधि -विधान पूजन के साथ रूद्राभिषेक व रात्रि जागरण का आयोजन किया गया

पांच नदियों का तीर्थ स्थल पंचनद धाम  पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर  सामाजिक संगठन अटल जन शक्ति संगठन द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ रात्रि जागरण के साथ चारों पहर का ग्राम के विद्वानों के द्वारा रुद्राभिषेक किया

रूद्राभिषेक के चौथे पहर में देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई,
रूद्राभिषेक के बाद अटल जन शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक अमन नारायण अवस्थी के द्वारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया,


पूरे कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन नारायण अवस्थी जी के साथ संगठन के राष्ट्रीय सचिव योगेन्द्र नारायण त्रिपाठी, जिला महा सचिव  घनश्याम सेंगर, जिला कार्यालय सचिव ऋषभ सेंगर,जिला सह सचिव करन लक्ष्यकार, जिला कार्यकारिणी सदस्य  सहित अर्जुन सेंगर , योगेश पाण्डेय, विवेक गुप्ता अन्य पदाधिकारिगण उपस्थित रहें

अटल जन शक्ति संगठन द्वारा  महाशिवरात्रि से महासदस्यता अभियान किया है जो हिन्दू नववर्ष तक चलेगा कोई भी सदस्य अटल जन शक्ति संगठन की प्राथमिक सदस्य बनने के लिए निःशुल्क सदस्यता ग्रहण करे सिर्फ 5 पौधो का रोपण करना अनिवार्य है

#बुन्देलखण्ड_दस्तक #आन्या_एक्सप्रेस
#चित्रकूट #जालौन   #ताजा_खबरें #न्यूज_उपडेट #उरई #झांसी #कानपुर #महोबा #हमीरपुर #डैली_उपडेट #ताजा_खबर