महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

रामपुरा (जालौन) – गोहन थाना की चौकी ईंटों क्षेत्र के ग्रामों में सरकार के महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत  महिलाओं को जागरूक किया गया।एस आई जयवीर सिंह,कानेस्टबल अरबिन्द्र चौहान, अंकित कुमार महिला सिपाही आरती,ऊषा पटेल आदि के द्वारा गांव सिगटौली, अब्दुलापुर,में जाकर महिलाओं को सशक्तिकरण अभियान के बारे में बिस्तार से बताया गया। और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। गांव गांव में जाकर महिलाओं को जागरूक करने का अभियान तेजी चलाया जा रहा है। जिससे हमारे ग्रामीण अंचलों की महिलाएं जागरूक हो सके। और अपने अधिकारों को जान सकें। उनके प्रति सजग रह सकें।