रामपुरा में विद्युत व्यवस्था ध्वस्त, कर्मचारी नहीं उठाते फोन।।

0
46

रामपुरा में विद्युत व्यवस्था ध्वस्त, कर्मचारी नहीं उठाते फोन।।

रामपुरा जालौन:- नगर की विद्युत व्यवस्था पिछले दो माह से आँख मिचौली का खेल खेल रही है। नगर में जगह-जगह जलती केवल आए दिन उड़ते फिर इस भीषण गर्मी में लोगों को परेशान कर रहे हैं।

नगर के मुख्य मार्गों पर झूलती विद्युत लाइन कभी भी धूधू कर जलने लगती हैं। नगर में निम्न स्तर की पड़ी बिजली की केवल आये दिन परेशानी का सबब बनी हुई हैं। हद तो तब होती हैं जब नगर के लोगों 33 केवी विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर लाइट बंद कर आते हैं। विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर रात रात भर विद्युत ठप पड़ी रहती है। ऐसा ही हाल बीती रात को नगर में मुख्य सराफा बाजार व मेन बाजार अंधेरे में रहा। जिस कारण लोगो को सुबह पानी की आपूर्ति का भी सामना करना पड़ा। नगर के लोग जब फोन लगाते हैं। तो 33kv पर कोई फोन नहीं उठाता। फिर चाहे जेई का सरकारी नम्बर हो या फिर एसडीओ का किसी भी अधिकारी को जनता की सुध लेने की फुर्सत नहीं रहती
नगर वासियों ने कहा कि यदि विद्युत व्यवस्था सीख दुरुस्त नहीं की गई तो नगर के लोग बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।