राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न।।
रामपुरा(जालौन):-उपनिदेशक पंचायत झांसी मंडल झांसी के निर्देशन में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान वित्तीय वर्ष 2024- 2025 में सुशासन एवं आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे पर केंद्रित एवं सतत विकास लक्षण के स्थानीयकरण आदि विषयों पर जनपद जालौन के विकासखंड रामपुरा में डी पी आर ओ राम अयोध्या प्रसाद की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ उक्त प्रशिक्षण में विकास खंड रामपुरा के समस्त ग्राम प्रधान, सहायक विकास अधिकारी एवं ग्राम सचिव उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान माननीय उच्च न्यायालय आदेश के क्रम में उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम एम 1947 की धारा के अनुसार ग्राम पंचायत के कार्य उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1947 की धारा 95(1)(छ) के प्रावधानुसार प्रधान को पद से हटाए जाने ग्राम प्रधान को स्वयं को आयकर रिटर्न दाखिल किए जाने की जानकारी एवं महिला ग्राम प्रधानों के अधिकार और कर्तव्य के संबंध में विशेष रूप से जानकारी प्रदान की पंचायती राज व्यवस्था संरचना, ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली,पंचायत विकास,सूचकांक,सतत विकास लक्ष्यों एवं उनके स्थानीयकरण, ओएस आर, एवं अन्य विषयों पर ट्रेनर विनय सेंगर,गरिमा,अंकित त्रिपाठी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
उक्त मौके पर डी पी आर ओ राम अयोध्या प्रसाद ,सहायक विकास अधिकारी भारत सिंह,ट्रेनर विनय सेंगर,गरिमा,अंकित त्रिपाठी,सहित समस्त प्रधान एवं सचिव मौजूद रहे।