लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास था आपातकाल- रामप्रकाश द्विवेदी


– आपात काल की वर्षगांठ पर लोकतंत्र सेननियों को किया सम्मानित

चित्रकूट ब्यूरो: भारतीय जनता युवा मोचार् ने रविवार को बेड़ी पुलिया स्थित जिला कायार्लय में लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि लोकतंत्र सेनानी रामप्रकाश द्विवेदी ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 लोकतंत्र का सबसे काला दिन था।
लोकतंत्र सेनानी रामप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि आपात काल में जेल में बबर्रतापूणर् यातनाएं दी गईं। उनको भूला नहीं जा सकता। विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल ने कहा कि भाजपा हमेशा लोकतंत्र सेनानियों के साथ रही है। आज लोकतंत्र रक्षकों की वजह से ही लोकतंत्र मजबूत हो रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि भाजपा सरकार में पारदशीर् प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जा रहा है। पूवर् सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा कि इस लोकतंत्र को जो भी खतरा पहुंचाने की कोशिश करेगा वह कांग्रेस की तरह समाप्त होने की राह पर चलेगा। क्षेत्रीय मंत्री दुगेर्श शुक्ला ने भी आपातकाल को लोकतंत्र का सबसे बुरा समय बताया। प्रदेश कायर्समिति सदस्य पंकज तिवारी ने कहा कि युवा मोचार् ने समाज में अच्छा काम करने वालों को हमेशा सम्मानित किया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के साथ अन्य लोकतंत्र सेनानियों ननकूराम राजपूत, भागीरथ प्रसाद गांधी, प्रेमनारायण गुप्ता को सम्मानित किया गया। कायर्क्रम में संयोजक शिवाकांत पांडेय, अश्वनी अवस्थी, दिनेश तिवारी, मोहित मिश्रा, अंजू वमार्, राजेश्वरी द्विवेदी, राजेश जायसवाल, दिव्या त्रिपाठी, विनीता द्विवेदी, राखी, गौरव करवरिया, घनश्याम पटेल, अमन पटेल, देवकीनंदन पांडेय, भानु पांडेय, श्याम गुप्ता, श्रवण पटेल, अजय मिश्रा, उत्तम चैहान आदि मौजूद रहे।

#बुन्देलखण्ड_दस्तक #आन्या_एक्सप्रेस
#चित्रकूट #जालौन   #ताजा_खबरें #न्यूज_उपडेट #उरई #झांसी #कानपुर #महोबा #हमीरपुर #डैली_उपडेट #ताजा_खबर #bundelkhandnews #bundelkhanddastak #बुंदेलखंडदस्तक
#जिलाधिकारीजालौन #जिलाअधिकारीचित्रकूट
#dmjalaun #dmchitrkut