विश्व पर्यावरण दिवस पर पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण।।

रामपुरा जालौन:-शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विकास खंड परिषर रामपुरा में पदाधिकारियों के द्वारा पौधारोपण किया। मौके पर पौधारोपण करते हुए खंड विकास अधिकारीअ ओम प्रकाश द्विवेदी ने
मुख्य चिकित्सा अधिकारी(नोडल अधिकारी)डॉ ओम प्रकाश के साथ वृक्षारोपण किया व उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखना सभी लोगों का धर्म है। पर्यावरण शुद्ध व स्वच्छ रहेगा तो आमजीवन पर कोई खतरा नहीं रहेगा। मानव जीवन के लिए पर्यावरण का महत्व काफी अधिक है। पर्यावरण को बचाने के लिए सभी लोगों को अपने हाथ से एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। ताकि वह पेड़ बने और उससे आमलोगों को लाभ मिले। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी ओम प्रकाश द्विवेदी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। सभी पदाधिकारियों ने अपने हाथों से एक-एक पौधा लगाया।