संदिग्ध युवक को तमंचे सहित किया गिरफ्तार।।

रामपुरा:- थाना क्षेत्र के उमरी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कल देर रात 9:30 के लगभग ग्राम मानपुरा की पुलिया के पास पुलिस गश्त के दौरान संदिग्ध युवक को पुलिस ने टोका। पुलिस को देख युवक भागने लगा। भागते समय हाथ मे लिये तमंचे से पुलिस के ऊपर फायर कर दिया। जिसे पुलिस ने मानपुरा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उक्त युवक की पहचान हरिओम उपाध्यक्ष पुत्र अवधेश उपाध्यक्ष निवासी उमरी के रूप में हुई हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि कल देर रात गस्त के दौरान उक्त युवक मानपुरा की पुलिया पर चुपचाप खड़ा था। पुलिस को देख भागने लगा। जब पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश की तो हरिओम उपाध्याय ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं। हरिओम उपाध्याय जिले में टॉपटेन बदमाशो की सूची में शामिल हैं। जिसके ऊपर 22 मुकदमे हत्या, लूट, राहजनी आदि जैसे अपराध पंजीकृत हैं। गिरफ्तारी के दौरान हरिओम के पास एक 315 बोर का तमंचा तीन जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामत हुए। हरिओम उपाध्याय की गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा, उप निरीक्षक हीरा सिंह, उप निरीक्षक सिंघदार आदि सहित पुलिसकर्मी शामिल थे।