सपा कार्यकताओं ने केक काटकर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन
– सपाईयों ने की दीर्घायु और कुशल स्वास्थ्य की कामना
चित्रकूट ब्यूरो: समाजवादी पाटीर् के जिला कायार्लय सहित जनपद की सभी तहसीलों और ब्लॉक कायार्लयों में शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 49वां जन्म दिवस मनाया गया। इस मौके पर पाटीर् कायर्कतार्ओं ने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीघार्यु और कुशल स्वास्थ्य की कामना की तथा अस्पतालों में मरीजों को फलों का वितरण किया।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा कि देश और प्रदेश की तरक्की और खुशहाली का रास्ता सिफर् सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही संभव है। कहा कि अखिलेश यादव दबे, पिछड़े, गरीब, किसान, नौजवान व शोषित समाज की आवाज हैं। समाजवादी लोग विकासवादी व संविधानवादी सोच के लोग हैं। उन्होंने भाजपा पर निशान साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई तथा कानून व्यवस्था और महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराध चिंता का सबब बने हुए हैं। भाजपा सरकार ने सिफर् झूठ बोला और गरीब किसान व नौजवानों को ठगने का काम किया। सदर विधायक अनिल प्रधान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए भगवान कामतानाथ से चिरायु और आजीवन अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और उन्हीं के नेतृत्व में ही देश और प्रदेश का विकास संभव है। कहा कि आज देश का किसान, नौजवान, मजदूर व महिलाएं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में पिछले पांच सालों में सपा सरकार के कामों को अपना बताती रही और दोबारा सत्ता में आई तो सिफर् बुलडोजर की राजनीति करके अपना कायर्काल पूरा करना चाहती है। इस सरकार में जनता को महंगाई और भ्रष्टाचार की ही सौगात मिली है तथा हर तरफ अराजकता, अव्यवस्था और लूट का बोलबाला है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल शमार्, साहब लाल द्विवेदी, अरशद खान, सलीम, मान सिंह पटेल, कैलाश बौद्ध, मोहम्मद रेहान, मनीष विश्वकमार्, सरनाम यादव, रमा देवी, अफसाना खान, सोनू यादव, तीरथ वमार्, सीताराम कश्यप, नरेंद्र यादव, मुन्ना सोनकर, अमर पटेल, अकील खान, दिनेश विश्वकमार्, रामचंद्र वमार्, राम प्रसाद वमार्, रोहित यादव, संतोष कोटायर्, ओपी अनुरागी, आनंद यादव, जितेंद्र यादव, अजय तिवारी, इन्द्रभूषण यादव, ऋतुराज वमार्, राकेश यादव, गरुङ यादव, गया सविता, राजबहादुर प्रजापति, पप्पू जायसवाल, सियाराम गुप्ता, उमिर्ला निषाद, सुरेन्द्र खंगार आदि मौजूद रहे।
#बुन्देलखण्ड_दस्तक #आन्या_एक्सप्रेस
#चित्रकूट #जालौन #ताजा_खबरें #न्यूज_उपडेट #उरई #झांसी #कानपुर #महोबा #हमीरपुर #डैली_उपडेट #ताजा_खबर #bundelkhandnews #bundelkhanddastak #बुंदेलखंडदस्तक
#जिलाधिकारीजालौन #जिलाअधिकारीचित्रकूट
#dmjalaun #dmchitrkut