Homeजालौनसरदार बल्लभभाई पटेल पुण्यतिथि पर सामाजिक संगठन अटल जन शक्ति संगठन ने...

सरदार बल्लभभाई पटेल पुण्यतिथि पर सामाजिक संगठन अटल जन शक्ति संगठन ने किया नमन, बताया देश की एकता का प्रतीक

 

सरदार बल्लभभाई पटेल पुण्यतिथि पर सामाजिक संगठन अटल जन शक्ति संगठन ने किया नमन, बताया देश की एकता का प्रतीक

जगम्मनपुर -भारत के पहले उपप्रधानमंत्री, गृहमंत्री और ‘लौह पुरुष’ के नाम से मशहूर सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 75वीं पुण्यतिथि है। 31 अक्तूबर 1875 को गुजरात के खेड़ा में उनका जन्म हुआ था और 15 दिसंबर 1950 को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। इस मौके पर सामाजिक संगठन अटल जन शक्ति संगठन ने उन्हें नमन किया है।

अटल जन शक्ति संगठन के मुख्य कार्यालय ग्राम जगम्मनपुर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन नारायण अवस्थी जी की उपस्थिति में सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर याद किया राष्ट्रीय जी ने कहा कि ‘सशक्त, सुदृढ़ और समृद्ध भारत की नींव रखने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर हमारा संगठन शत-शत नमन करता है,
उनके द्वारा दिखाये मार्ग हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने के लिए सदा प्रेरित करते रहेंगे।’

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन जी ने सरदार पटेल को भारत की एकता का प्रतीक बताते हुए कहा, ‘सरदार पटेल जी का जीवन और व्यक्तित्व इतना विराट है, जिसे शब्दों में पिरो पाना संभव नहीं है। सरदार साहब भारत की एकता और शक्ति के प्रतीक हैं, उन्होंने जटिल से जटिल समस्याओं का समाधान कर एक अखंड भारत को आकार दिया। उनका दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र समर्पण सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।’

बता दें कि सरदार पटेल ने देश की आजादी में तो अपना योगदान दिया ही इसके अलावा उन्होंने देश को एक करने में भी अहम भूमिका निभाई। 15 अगस्त 1947 को जब भारत आजाद हुआ, तब देश में 550 से ज्यादा छोटी-बड़ी रियासतें थीं। इनमें से कई रियासतों ने आजाद रहने का फैसला किया था, लेकिन सरदार पटेल ने इन सबको मिलाकर अखंड भारत का निर्माण किया।
इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन नारायण अवस्थी जी के साथ संगठन के राष्ट्रीय मुख्य कार्यालय सचिव प्रशांत ठाकुर, जिला महासचिव घनश्याम सेंगर, जिला सचिव दीपेश रावत, करन लक्ष्यकार , जिला सह सचिव ऋषभ सेंगर, सत्यम निषाद, निखिल सेंगर,जिला विस्तारक सुमित निषाद, सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular