सड़क हादसों में हुई दो की मौत
चित्रकूट ब्यूरो: अलग-अलग स्थानों पर हुई दुघटर्नाओं में दो लोगों की मृत्यु हो गई है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमाटर्म को भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के अंतगर्त रुकमा बुजुगर् गांव का निवासी विजय कुमार पुत्र कल्लू शुक्रवार की देर रात अपने रिश्तेदारों की बरात में जिला मुख्यालय आ रहा था। इस दौरान देवांगना घाटी के पास मोटरसाइकिल से जंगली जानवर के टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भतीर् कराया। घायल के जेब में पड़े आधार काडर् से उसके परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। इस दौरान गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रिफर कर दिया। शनिवार को दोपहर में  प्रयागराज  ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। मृतक के पिता कल्लू ने बताया कि इसकी शादी 4 वषर् पहले हुई थी। जिसके एक लड़का और एक लड़की है। यह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
इसी प्रकार एक अन्य घटना में पहाड़ी निवासी बुधराज शनिवार की सुबह सड़क पार कर रहा था। इस दौरान प्रयागराज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके परिजनों ने उसे जिला अस्पताल कवीर् में भतीर् कराया जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद प्रयागराज को रिफर कर दिया। प्रयागराज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बुधराज तीन पुत्रों में सबसे बड़ा था।