देश की सियासत के शिखर पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी को सामाजिक संगठन अटल जन शक्ति संगठन ने जयंती पर किया याद 
अटलमय हुआ अटल जन शक्ति संगठन का मुख्यकार्याल
जगम्मनपुर – सियासत के शिखर पुरुष दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अटल जन शक्ति संगठन के जिला से लेकर प्रमुख मुख्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से  सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
अटल जन शक्ति संगठन के राष्ट्रीय मुख्य कार्यालय जगम्मनपुर में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक अमन नारायण अवस्थी जी उपस्थिती में अटल जी जयंती व पंडित मदन मोहन मालवीय जी जयंती पर समारोह कर आयोजन किया
संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की तस्वीर पर बारी-बारी से माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने मदन मोहन मालवीयजी की प्रतिमा पर   माल्यार्पण किया,
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन नारायण अवस्थी जी ने कहा कि देश की राजनीति में अटल जी का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। अटल जी ने अपने कार्यकाल में देश की उन्नति के लिए काफी कार्य किया था। आज उन्हीं के पदचिन्हों पर हमारे देशवासियों को चलना चाहिए,
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन नारायण अवस्थी जी के साथ संगठन के राष्ट्रीय सचिव योगेन्द्र नारायण त्रिपाठी , राष्ट्रीय प्रवक्ता युवा प्रकोष्ठ पुष्पेन्द्र शास्त्री, मुख्य कार्यालय सचिव  प्रशांत ठाकुर, जिला महासचिव घनश्याम सेंगर, जिला सचिव दीपेश रावत, करन लक्ष्यकार, जिला सह सचिव सत्यम निषाद, निखिल सेंगर, जिला विस्तारक सुमित निषाद, जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवम सेंगर,मोहित सेंगर, निखिल सेंगर, अर्जुन सेंगर, शीलू प्रजापति, आदि संगठन के सदस्य मौजूद रहे