Homeजालौनअटल जन शक्ति संगठन द्वारा कोरोना फाइटर्स पत्रकार सम्मानित

अटल जन शक्ति संगठन द्वारा कोरोना फाइटर्स पत्रकार सम्मानित

अटल जन शक्ति संगठन द्वारा कोरोना फाइटर्स पत्रकार सम्मानित

 

जगम्मनपुर ,जालौन ।अटल जन शक्ति संगठन द्वारा कोरोना फाइटर्स पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
जनपद के प्रसिद्ध तीर्थ एवं संगम स्थल पंचनद धाम पर पर आयोजित कार्यक्रम में कोविड-19 (कोरोना)वैश्विक महामारी के दौरान अपने प्राणों की परवाह न कर जन सेवा करने एवं समाचारों का संकलन करने वाले पत्रकारों को अटल जन शक्ति संगठन द्वारा सम्मानित किया गया। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन नारायण अवस्थी द्वारा पंचनद धाम बाबा साहब मंदिर कंजौसा जगम्मनपुर पर आयोजित सम्मान समारोह में पी डी रिछारिया दैनिक भास्कर, संजय सोनी दैनिक स्वदेश, डॉ आर के मिश्रा लोकभारती, विजय द्विवेदी पंचनद न्यूज, तरुण निरंजन जागरण झांसी, पवन अग्रवाल दैनिक स्वदेश, दिलीप पटेल हिंदुस्तान, राहुल राठौर अमर उजाला, दुर्गेश कुशवाहा समाचार टुडे, हरगोविंद खुराना लोकभारती, ऋषि झा दैनिक जागरण कानपुर, हरिमोहन खबरें अभी तक, दीपक उदैनियां लोकभारती , डॉक्टर विनोद कुशवाहा लोक भारती ,मोनू कुशवाहा बीके न्यूज़ , अंजनी कुमार सोनी लोक भारती, पंडित रमेश तिवारी अमर उजाला को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर नारायण अवस्थी तथा पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम सिंह सेंगर, प्रदेश कार्यालय सचिव प्रशांत भदौरिया, प्रदेश सचिव प्रतुल्य औदीच्य , जिला कार्यालय सचिव ऋषभ सिंह सेंगर , जिला कार्यकारिणी सदस्य करन कर्ण लक्षकार, दीपेश रावत ,मोहित सेंगर, मनोज चौरसिया, हरेंद्र सिंह चंदेल, रघु लक्षकार आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular