असहायों और जरूरतमंदों के बीच फिल्म अभिनेता चन्दन ने जन्मदिन पर बांटे कंबल

0
151

जलालपुर— क्षेत्र के मझगवां कला ग्राम सभा पंचायत भवन में त्रिलोचन महादेव बाजार निवासी भोजपुरी फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ ने गाँव के बच्चों के साथ केक काटकर अपना 31वां जन्मदिन मनाया। चन्दन ने अपने हाथों से 250 बच्चों में बिस्कुट और चाकलेट बाँटा। अपने हाथ से सभी को केक भी खिलाया। सभी बच्चों से देर तक बात भी किया। चन्दन ने बताया कि इन बच्चों के साथ मिलकर जन्मदिन यादगार बन गया। बताया कि बच्चों और ग्रामवासियों ने जिस तरह प्यार और सम्मान दिया है, अतुलनीय है। विदित हो कि जन्मदिन के खास मौके पर 250 असहाय व जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया। श्री सेठ ने जन्मदिन के शुभ अवसर पर 10 पौधों का पौधरोपड़ भी किया। चन्दन ने मौजूद ग्रामवासियों से अपने जन्मदिन पर उपहार स्वरूप एक-एक पौधे लगाने का आग्रह किया। जिसकी सराहना गांव के संभ्रांत सहित क्षेत्र के लोगों ने किया। सभी ने एक-एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। श्री सेठ ने बताया यह अभियान यहीं नही थमा है। इनका लक्ष्य एक लाख पौधे लगाने का है। ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया यह संदेश वह जनता तक पहुंचाना चाहते है। चन्दन ने बताया अब तक वह लगभग सात हजार से ज्यादे पौधे का पौधरोपण कर चुके हैं। चन्दन ने बताया जन्मदिन के शुभदिन पर फिल्म इंडस्ट्री सहित उनके सगे-संबधियों, करीबी मित्रों तथा उनके चाहने वालों ने फोन पर काॅल व मैसेज करके, व्याट्सअप व सोशल मीडिया पर भी बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। चन्दन जल्द ही भोजपुरी फिल्म रंगीला बनारस व हिन्दी शार्ट फिल्म रहस्य में मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। इस अवसर पर पराऊगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचन्द यादव, मंझगवां कला ग्राम प्रधान सुबाष सोनकर, सचिन सेठ, मनीष यादव, राधेश्याम, सुनील, हरिशचन्द यादव, राजेन्द्र पटेल, विजय सरोज, भानु कुमार, पंकज यादव, रवि यादव, विरेन्द्र यादव, संतोष सिंह, संदीप अग्रहरी, सुदर्शन मिश्रा, विनोद यादव आदि लोग मौजूद रहे।