Homeजालौनग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की नगर अध्यक्ष नगर पंचायत और ब्लॉक अध्यक्षों...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की नगर अध्यक्ष नगर पंचायत और ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा

 

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की नगर अध्यक्ष नगर पंचायत और ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा

 

उरई (जालौन) ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद जालौन के जिला अध्यक्ष शालिगराम पांडेय ने प्रदेश अध्यक्ष सौरभ जी के निर्देशन पर पांचों तहसील अध्यक्ष की घोषणा करने के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण कुमार द्विवेदी को नगर अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष की सूची अनुमोदन हेतु प्रस्तुत की थी। प्रदेश उपाध्यक्ष की अनुमति मिलने के बाद जिला अध्यक्ष शालिगराम पांडेय ने नगर अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष की की घोषणा जिला कार्यालय पर प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कर दी। जिसमें उरई नगर से शैलेंद्र याज्ञिक (रामजीवन), जालौन नगर से त्रिलोकीनाथ गुप्ता, कालपी नगर से योगेश द्विवेदी, माधोगढ़ नगर से डॉ विनोद कुशवाह, कोंच से रामबाबू शर्मा को नगर अध्यक्ष बनाया गया। वही वही नगर पंचायत कोटरा से अनीश खान, नगर पंचायत नदीगांव से नंदलाल चौरसिया, नगर पंचायत रामपुरा से सौरभ कुमार, नगर पंचायत कदौरा से भरत दुबे (प्रभारी), नगर पंचायत ऊमरी कुलदीप सिंह भदौरिया नगर पंचायत अध्यक्ष बनाया गया। ओर ब्लॉक अध्यक्ष की बात करें तो डकोर ब्लॉक से एमडी राजपूत कुसमीलिया, नदीगांव ब्लॉक से शाकिर खान को कोंच ब्लॉक से हरिओम उपाध्याय सामी, जालौन ब्लॉक से लल्ला सिंह सेंगर (मऊ खुर्द), रामपुरा ब्लॉक से अनुज शर्मा, कदौरा ब्लॉक से रहीस खान, महेबा ब्लॉक से बृजमोहन चतुर्वेदी जरारा, कुठौंद ब्लॉक से दिलीप दोहलिया, माधौगढ़ ब्लॉक से डॉ विनोद कुशवाहा ( प्रभारी) बनाया गया।प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण कुमार द्विवेदी और जिला अध्यक्ष शालिगराम पांडेय ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि आप सभी संगठन को मजबूत बनाने के साथ संगठन में विस्तार भी देंगे। साथ ही एक सप्ताह के अंदर नगर अध्यक्ष नगर पंचायत और ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी गठित करके सूची जिला अध्यक्ष शालिगराम पांडेय को जिला कार्यालय में उपलब्ध कराए। निजी कारणों के चलते तहसील अध्यक्ष कालपी ने अपना त्यागपत्र दे दिया। जिसके बाद कालपी से तहसील अध्यक्ष राजू पाठक (गिरजा शंकर पाठक) को बनाया गया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular