चार अन्न दाताओं की साल भर की मेहनत निगल गई आग

0
75

चार अन्न दाताओं की साल भर की मेहनत निगल गई आग

मऊ, चित्रकूट: विद्युत स्पाकिर्ंग के कारण खेत में आग लगने से किसानों की 12 बीघे की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर किसानों ने सामूहिक प्रयासों के जरिए आग पर नियंत्रण पा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ तहसील क्षेत्र के अन्तगर्त उफरौली गांव के निवासी सरोज कुमार मिश्रा पुत्र रामकृष्ण मिश्रा, उषा देवी पत्नी राजेश कुमार, रीता देवी पत्नी राकेश कुमार व मन्जू देवी आदि की लगभग 12 बीघे गेंहू की फसल खेतों में काटने के बाद रखी हुई थी। इस दौरान दोपहर लगभग दो बजे विद्युत तारों में स्पाकिर्ंग के कारण निकली चिंगारियों के चलते खेतों में रखी फसल में आग लग गई। मौके पर मौजूद किसानों ने सामूहिक प्रयास कर आग पर नियंत्रण पा लिया। जिससे आग आगे नहीं बढ सकी, किन्तु तब तक इन किसानों की लगभग 12 बीघे की गेंहू की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। अग्निपीडित ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।