तेंदूपत्ता बीन रहे युवक पर तेदुएं ने किया हमला, घायल

0
64

तेंदूपत्ता बीन रहे युवक पर तेदुएं ने किया हमला, घायल

– प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रिफर

चित्रकूट ब्यूरो: जंगल में तेंदूपत्ता बीन रहे एक युवक पर तेंदुएं ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ मौके से भाग निकला। लोगों ने घायल को अस्पताल में भतीर् करवाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत के चलते उसे जबलपुर रेफर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सती अनुसूईया​​​​​​ आश्रम के पास स्थित जूरी नाला जंगल में शुक्रवार की सुबह रामजस माली निवासी सती अनुसूईया अपने साथियों के साथ तेंदूपत्ता बीन रहा था। तभी अचानक झाड़ियों में घात लगाए बैठे एक तेंदुएं ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों के शोर मचाने पर तेदुंआ मौके से भाग निकला, जिससे उसकी जान बच सकी। घटना की जानकारी युवक के परिजनों को देते हुए लोगों ने उसे जानकीकुड अस्पताल में भतीर् कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डाॅक्टरों ने उसे जबलपुर रिफर कर दिया है।
जंगल के पास स्थित मंदिर के पुजारी कृष्णकांत गौतम ने बताया कि यह हमला कोई पहली बार नहीं हुआ है। यहां जंगल के चलते तेंदुए आते रहते हैं। गमिर्यों के दिन में तेदुंए मंदिर के आसपास ही मंदाकिनी नदी में पानी पीने आते हैं। बताया कि तीन दिन पहले तेदुएं ने जंगल में एक गाय पर हमला किया था। इस संबंध में चित्रकूट थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि सती अनुसूईया के जंगल में जानवर रहते हैं। इस बारे में पहले भी लोगों को जागरूक किया जा चुका है, यह जंगली इलाका है। यहां पन्ना रिजवर् टाइगर से कई टाइगर भी आ जाते है, जिन्हें रोड में आते-जाते देखा गया हैं।

#बुन्देलखण्ड_दस्तक #आन्या_एक्सप्रेस
#चित्रकूट #जालौन   #ताजा_खबरें #न्यूज_उपडेट #उरई #झांसी #कानपुर #महोबा #हमीरपुर #डैली_उपडेट #ताजा_खबर #bundelkhandnews #bundelkhanddastak #बुंदेलखंडदस्तक