दीपोत्सव 2021 मेले का आयोजन सम्पन्न

0
58

दीपोत्सव 2021 मेले का आयोजन सम्पन्न

चित्रकूट ; शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विकास दीपोत्सव 2021 मेले का आयोजन पुरानी कोतवाली करबी के पास किया गया।
जिसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिला अध्यक्ष भाजपा चंद्र प्रकाश खरे, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर किया गया।
मेले में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा रंगोली बनाई गई, मेले में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए। मेले में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग गीत नाट्य विभाग द्वारा पंजीकृत दाल मां भगवती लोकगीत पार्टी एवं जादूगर अरुण अरुण कुमार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के रवि प्रकाश त्रिपाठी राज कुमार त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नगर पालिका के सभासद गण, अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।