Homeचित्रकूट ( बुन्देलखण्ड)दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

चित्रकूट- पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रवण कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी के मार्गदर्शन में निरीक्षक टीकारम वर्मा तथा उनकी टीम ने मु0अ0स0 176/2020 धारा 376डी/504/506 भादवि के वांछित 1.बाल अपचारी विकोदर सिंह उर्फ दीपक कुमार पुत्र कल्लू सिंह निवासी चौरा 2. अभियुक्त शिवम पुत्र नरोत्तम निवासी चौरा थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 13.12.2020 को पीड़िता के पिता द्वारा थाना पहाड़ी में उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुयी जिस सम्बन्ध में थाना पहाड़ी में मु0अ0सं0 176/2020 धारा 376डी/504/506 भादवि पंजीकृत किया। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक कार्यवाही व गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया।

प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी ने दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निरीक्षक टीकाराम वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करने में आज दिनांक 16.12.2020 को सफलता प्राप्त की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular