Homeजालौनधूमधाम से विसर्जित हुईं दुर्गा प्रतिमाएं।।

धूमधाम से विसर्जित हुईं दुर्गा प्रतिमाएं।।

धूमधाम से विसर्जित हुईं दुर्गा प्रतिमाएं।।
रामपुरा (जालौन ):-नगर रामपुरा में चल रहे दुर्गा महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। देवी प्रतिमाओं को पूजा अर्चना के बाद गाड़ी से ढोल नगाड़ों के साथ विसर्जन के लिए ले जाया गया। कोर्ट की सख्ती के चलते यमुना में प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं हो सका। ऐसे में देव प्रतिमाओं का विसर्जन जगम्मनपुर के आगे स्थित तालाब में किया गया। जहां भक्त ढोल नगाड़ों पर थिरकते नजर आ रहे थे वहीं अबीर गुलाल से आसमान रंग बिरंगा नजर आने लगा।शुक्रवार सुबह भक्तों ने हवन यज्ञ के साथ माता रानी को अंतिम विदाई दी। दोपहर तक चले विशेष पूजा-अर्चना के उपरांत देवी की प्रतिमाओं को पंडाल से निकालकर झांकियों के रूप में सजाया गया।शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण कराया।विसर्जन यात्रा के साथ में प्रसाद का वितरण भी जगह-जगह पर किया गया। देर शाम तक नगर में माता रानी को विसर्जन के लिए ले जाने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही।भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गा को अंतिम विदाई दी। एसडीएम माधौगढ़ सालिकराम, सीओ साहीदा नसरीन,थानाध्यक्ष मूल चंद्र यादव के साथ में पुलिस बल तालाब पर तैनात रहा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular