नगर पंचायत रामपुरा का हुआ सीमा विस्तार, कैबिनेट ने दी मंजूरीःशैलेंद्र
रामपुरा (जालौन)। 23 सितंबर 1977 से रामपुरा को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ था। तब से लेकर आज तक कई चेयरमैन बने, लेकिन सीमा विस्तार की कोशिश में सफलता हाथ नहीं लगी। आदर्श नगर पंचायत चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह से बताया कि नगर पंचायत रामपुरा का सीमा विस्तार के प्रस्ताव को कैबिनेट ने 21 दिसम्बर 2020 को मंजूरी दे दी है। जनपद में सिर्फ रामपुरा नगर पंचायत को ही सीमा विस्तार की मंजूरी मिली हैं।
   बताते चले कि पूर्व में नगर पंचायत की हद अम्बेडकर चैराहा, थाना रामपुरा, किला रामपुरा व हवेली तक ही था। सीमा विस्तार में 16 किलोमीटर के लगभग चारों ओर क्षेत्र बढ़ा है। अब नगर पंचायत की सीमा द्विवेदी महाविद्यालय जगम्मनपुर रोड़, भीकमपुरा माधौगढ़ रोड़, निनावली पुल तक व भैरव जी मंदिर तक नगर पंचायत की सीमा का विस्तार हुआ है। सीमा विस्तार से नगर का चहुंमुखी विकास हो सकेगा। नगरवासियों को सीमा विस्तार की खबर जैसे ही मिली तो नगर पंचायत पहुंचकर गोले चलकर तथा चेयरमैन को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। चेयरमैन ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह नगर वासियों के प्यार का नतीजा हैं जो आज यह खुशी का पल उनके कार्यकाल में संभव हुआ। अब जल्द ही नगर में विकास कार्य कराया जायेगा। इस मौके पर चेयरमैन के साथ  अंकुर मिश्रा, अरुण गुप्ता, अमित गुप्ता, बालकराम केवट, ब्रजेश कठिल, महेंद्र, जितेंद्र, संतोष आदि सहित नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।